.
Cambridge International School organizes annual award distribution ceremony for nursery from third grade
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रत्येक क्षण ध्यान रखा जाता है। स्कूल में बच्चों को जीवन में अपनी कला तथा प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। स्कूल में नर्सरी से तीसरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छोर्टेछोटे बच्चों ने अपनी कला के द्वारा उस दिन को विशेष बनाया /
.पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए / स्कूल द्वारा समर्यसमय पर हमेशा इसी प्रकार के समारोह का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है / इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के.वासल जी, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी उपस्थित हुए /
.पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत पढाई में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, शतप्रतिशत उपस्थिति, वैल ड्रैस, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित, सर्वश्रेष्ठ कलाकार, सर्वश्रेष्ठ कवि, सर्वश्रेष्ठ नृतक, सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव माइंड, सर्वश्रेष्ठ लेखक जैसी विभिन्नविभिन्न प्रतियोगिताओं की हर श्रेणी के विजेताओं को ईनाम दिए गए /
.कक्षा तीसरी में से तरणदीप कौर तथा मनतेश्वर सिंह को वैल ड्रैस, कौर खुशी तथा दक्ष चौधरी को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित विद्यार्थी जपशब्द सिंह को सर्वश्रेष्ठ कवि, अन्नया जैन को सर्वश्रेष्ठ नृतकी, अमितोजवीर सिंह को बैस्ट क्रिएटिव माइंड, गुलमहक कौर को सर्वश्रेष्ठ लेखिका, परणिका ठाकुर सर्वश्रेष्ठ कलाकारा इत्यादि जैसी विभिन्नविभिन्न प्रतियोगिताओं की हर श्रेणी के विजेताओं को ईनाम दिए गए /

इस अवसर पर विद्यार्थियों की तरफ से अलगअलग ऐक्टों द्वारा भारतीय सिनेमा की बदलती तस्वीर अभिभावकों के सामने प्रस्तुत की गई / नन्हें-मुन्हें बच्चे जब रंगबिरंगे बस्त्रों मे नायक तथा नायिकाओं के रुप में स्टेज पर आए तो उन्होंने सब का मन मोह लिया / बच्चों ने अपने संवाद इतने जोश तथा आत्म विश्वास के साथ बोले कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गए / विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल तथा अध्यापकों को दिया तथा कहा कि अपने अथ्यापकों के उचित मार्गदर्शन से ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं /
.स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने बच्चों को पुरस्कार मिलने पर शाबाशी दी तथा उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ भी दी / प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने बच्चों तथा अभिभावको को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए इसलिए बच्चों को हमेशा प्रेरित करते रहना चाहिए / स्कूल में अगर अध्यापक बच्चों के मार्गदर्शक होते हैं तो इससे भी पहले घर में अभिभावकों को भी बच्चों का मार्गदर्शन करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इसलिए हमें हर मुकाम पर बच्चों के सहयोगी बनना चाहिए /
..
इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी अभिभावकों तथा समस्त बच्चों को बधाई दी तथा विश्वास दिलाया कि कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा समय–समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा और हमेशा अपने विद्यार्थियों को जीवन में प्रोत्साहित करता रहेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Cambridge International School organizes annual award distribution ceremony for nursery from third grade

































