.
Five Day Book Fair Concludes at Gems Cambridge School dasua
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : स्थानीय जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में स्कोलस्टिक इंडिया लिमिटेड की ओर से पाँच दिवसीय पुस्तक मेला (3 दिसंबर 2019-7 दिसंबर 2019) लगाया गया / इस पुस्तक मेले का शुभांरभ प्रिंसीपल वैशाली शर्मा जी ने किया /
..
इस मौके पर उन्होंने पुस्तकें पढ़ने की अच्छी आदतों के बारे में बताया / इस अवसर पर संसाधन विशेषज्ञा मैडम रीतिका दत्ता गुप्ता ने विद्यार्थियों में पढ़ने की आदतों को बढ़ाने एक कार्यशाला का आयोजन किया तथा पुस्तकों के प्रति रूचि बनाने के लिए डायरी लेखन इत्यादि के विषय में टिप्स दिए /
.
इस अवसर पर स्कूल के प्रेजीडेंट श्री के.के. वासल जी व चेयरमैन, श्री संजीव वासल जी ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांग विकास के लिए पुस्तकों का अहम् योगदान है तथा पुस्तकों की दुनिया बच्चों के लिए ज्ञान बढ़ाने के साथसाथ नैतिक शिक्षा देने का काम भी करती हैं /
..
स्कूल के सी.ई.ओ. राघव वासल जी ने अपने संदेश में बच्चों को पुस्तकों को सच्चा मित्र बनाने की सलाह दी / पुस्तकालय के ईंचार्ज श्री भुपिंद्र सिहं ने बताया कि सभी श्रेणियों के छात्रों ने अपनी रूचि की किताबें खरीदीं / पुस्तक मेले के समापन समारोह स्कूल प्रशासक श्री अजय कुमार, एडमिशन काउंसलर श्री रजिंद्र शर्मा और संदीप शर्मा उपस्थित रहे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Five Day Book Fair Concludes at Gems Cambridge School dasua



































