PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : हिंदू नेता सतिंद्र कुमार ने बठिंडा की एक अदालत में सिख्स फॉर जस्टिस के मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ अपने वकील पी.एस. राव गिरवर के माध्यम से केस दायर किया है। सतिंद्र कुमार ने बताया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू हमेशा भड़काऊ बयानबाजी करता रहता है और देश और पंजाब का माहौल खराब करता है।
उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है जिसे देखकर नवयुवक उसी राह पर चलने लगते हैं। सतिंद्र कुमार ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट से अपील की कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के सभी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि से हटाए जाएं ताकि देश और पंजाब में शांति का माहौल बनाया जा सके।
वहीं सतिंद्र कुमार ने बताया कि गूगल के सी.ई.ओ. के अलावा यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ इस मामले में सैक्रेटरी होम अफेयर्स को भी पार्टी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गुरपतवंत पन्नू भारत के किसी भी हिस्से में कोई वारदात हो तुरंत उसकी जिम्मेदारी ले लेता है। उन्होंने कहा कि पन्नू के लिए जल्द रैड कॉर्नर नोटिस जारी करके उसे हिंदुस्तान लेकर आना चाहिए जिससे की उसे कानून के मुताबिक सजा दी जा सके।








































