PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

छठा वेतन आयोग लागू न किया तो डीपीआई के लिए सांतवे वेतन का कोई काम नहीं किया जाएगा – नॉन टीचिंग कर्मचारी यूनियन

If the Sixth Pay Commission is not implemented no work will be done for the seventh pay for DPI - Non Teaching Employees Union

PTB न्यूज़ शिक्षा : पंजाब के एडिड कॉलेजों द्वारा गठित प्राईवेट कॉलेज नॉन टीङ्क्षचग इम्पलाईज़ यूनियन पंजाब एडिड एवं अनएडिड का प्रतिनिधिमंडल डायरैक्टर उच्च शिक्षा विभाग पंजाब डॉ. अमरपाल सिंह को मिला जिसकी अध्यक्षता श्री राजीव शर्मा, कार्यकारी प्रधान प्राईवेट कॉलेज नॉन टीङ्क्षचग इम्पलाईज़ यूनियन पंजाब एडिड एवं अनएडिड ने की।

उन्होंने यूनियन के महासचिव श्री जगदीप सिंह सहित अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मांगे उनके समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि इन मांगों के पूरा न होने पर समूह नॉन टीचिंग कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है। यूनियन की मुख्य मांगों में छठा वेतन आयोग लागू करना, दिसंबर 2011 से संशोधित ग्रेड वेतन, बढ़ा हुआ मकान किराया और चिकित्सा भत्ते का नोटिफकेशन जारी करना शामिल है।

डायरैक्टर उच्च शिक्षा विभाग ने समूह नॉन टीचिंग कर्मचारियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जबकि इन्हीं कॉलेजों के टीचिंग कैडर को सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया गया है और जिन्होंने इन टीचरों केे वेतन का काम करना है उन्हें इस लाभ को अभी तक लागू नहीं किया गया। बाद में इसी प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक हुई और जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार नॉन टीचिंग कर्मचारियों को छठा वेतन आयोग लागू नहीं करेगी तक तक पंजाब के किसी भी कॉलेज का नॉन टीचिंग कर्मचारी टीचिंग स्टाफ के सातवें वेतन का कोई काम नहीं करेगा

और इसका पूरा बायकाट किया जाएगा और न ही इनसे सम्बन्धित कोई भी कागज डीपीआई ऑफिस भेजा जाएगा। प्रधान श्री राजीव शर्मा और महासचिव स.जगदीप सिंह ने कहा कि यदि इससे कॉलेजों में किसी भी कर्मचारी का नुक्सान होता है और कॉलेजों में तनावपूर्ण महौल पैदा होता है तो उसकी जिम्मदारी पूर्णत: सरकार की होगी।

इस अवसर पर यूनियन के सलाहकार स.सविन्द्र सिंह गोला, स. अवतार सिंह खालसा कॉलेज अमृतसर, उप प्रधान दीपक शर्मा, सुनील कुमार डीएवी कॉलेज अमृतसर, सर्बजीत सिंह लाजपत राय कॉलेज जगराओं, हरजिन्द्र सिंह आरएसडी कॉलेज फिरोजपुर, भूलिन्द्र सिंह, एमजीएन कॉलेज जालंधर, सुरेश कुमार एवं गजेन्द्र सिंह गुरूनानक खालसा कॉलेज लुधियाना, शंकर गौतम, डीएम कॉलेज मोगा मौजूद थे।

Latest News

Latest News