PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

इस महीने से स्कूलों को नियमित खोलने की चल रही है तैयारी, पहले महीने टीचर्स करेंगे छात्रों के लिए यह काम,

cbse wants to open the schools from april 1 regularly preparing coronavirus sop for students

cbse wants to open the schools from april 1 regularly preparing coronavirus sop for students

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सीबीएसई ने उसके तहत आने वाले सभी स्कूलों से एक अप्रैल से नियमित सत्र शुरू करने की सलाह दी है / बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन से कहा है कि अप्रैल के सत्र में टीचर्स अपने छात्रों की हर शंका के समाधान और सवालों के जवाब देंगे, जो पिछली क्लास में छात्रों को समझ में नहीं आए / ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि नई क्लास में उन्हें कोई दिक्कत न आए /

.

वहीं गर्मी की छुट्टियों के लिए छात्रों को होमवर्क भी दें ताकि वे नए सिलेबस को ठीक तरह से समझ सकें, हालांकि बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन को राज्य में कोरोना के मामले की स्थिति और शिक्षा विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखने के लिए कहा है /

.

सीबीएसई के एक अधिकारी के मुताबिक सभी स्कूलों से नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं ऑफलाइन कराने के लिए भी कहा गया है / इन परीक्षाओं के दौरान कोरोना के बचाव संबंधी नियमों का पूरी तरह पालन करना जरूरी होगा / 10वीं और 12वीं के अलावा बाकी सभी कक्षाओं के नतीजों और प्रक्रिया को 31 मार्च से पहले पूरा करने के प्रयास के लिए भी कहा गया है, ताकि एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो सके /

.

सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि कोरोना की वजह से कई छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है / इन्हें दूर करने के लिए ब्रिज कोर्स की मदद ली जाए / इसके अलावा छात्रों को पहले की तरह क्लासेज के लिए तैयार करना होगा / शिक्षाविद् प्रोफेसर आर गोविंदम ने अमर उजाला को बताया कि अभी भी राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं /

.

.

कई राज्यों में स्कूल शुरू भी हुए थे, लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद स्कूल दोबारा बंद हो गए हैं / सीबीएसई ने नियमित क्लास अप्रैल से शुरू करने का फैसला लिया है, लेकिन अभी भी बच्चों के इस सत्र में शामिल होने की उम्मीद कम ही लग रही है / ये सत्र अगर जुलाई से शुरू होता तो बच्चों के शामिल होने की संभावना बढ़ जाती /

.

इधर सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या को बढ़ा दिया है, जिससे छात्रों को अपने घरों के पास ही परीक्षा केंद्र मिल सके / बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद ही समानांतर कॉपियां जांचने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, ताकि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक आ जाएं / परीक्षा के मद्देनजर सीबीएसई एसओपी तैयार करने में लगा हुआ है, जिससे छात्र कोविड संक्रमण से बचते हुए परीक्षा दे सकें /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

cbse wants to open the schools from april 1 regularly preparing coronavirus sop for students