IED blast in chhattisgarh dantewada young martyr sitting under tree for food death
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक बड़ी साजिश को अंजाम दिया है / बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाई प्रेशर आईडी गुरुवार की दोपहर में ब्लास्ट हो गई / इस बम ब्लास्ट में 1 जवान शहीद हो गया है / शहीद जवान का नाम लक्ष्मीकांत द्विवेदी बताया जा रहा है /
. .डीआरजी के 22वीं बटालियन का जवान पहुरनार में इंद्रावती नदी पर पुलिया निर्माण की सुरक्षा में लगा था / दोपहर में वो वहीं पास में एक पेड़ के नीचे खाना खाने के लिए बैठा / इसी दौरान ब्लास्ट हो गया / इस ब्लास्ट से जवान मौके पर ही शहीद हो गया /
..
दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है / डॉ. पल्लव ने बताया कि जवान मौके पर ही शहीद हो गया / आपको बता दें कि पखुलनार से इंद्रावती के दूसरी ओर के गांवाें को जोड़ने के लिए पुलिया का निर्माण करवाया जा रहा है / दूसरी ओर करीब 10 गांव हैं, इन्हीं गांवों को जोड़ने के लिए पुलिया बनाई जा रही है, पिछले कुछ महीने से पुलिया निर्माण का काम शुरू किया गया था /
. .इसी पुलिया की सुरक्षा में जवान लगा था / पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे ये हादसा हुआ / लंच के लिए रूके लक्ष्मीकांत दिवेदी ने एक प्रेशर आईईडी पर कदम रखा और विस्फोट की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया, कुछ देर बाद में उसने दम तोड़ दिया / शहीद मध्य प्रदेश के रीवा के मूल निवासी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
IED blast in chhattisgarh dantewada young martyr sitting under tree for food death


































