.
ceasefire violation by pak in balakote mendhar sector in poonch four indian troops injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking News जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने रविवार देर रात संघर्षविराम का उल्लंघन किया / इस दौरान भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग भी की / भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया /
.जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है / हालांकि पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए / जिन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
.सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से पुंछ के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में रविवार देर रात साढ़े दस बजे से गोलाबारी जारी है / जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है / उन्होंने बताया कि इस गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है /
.इससे पहले शनिवार सुबह भी पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की थी / पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार शेलिंग के साथ ही गोले भी दागे थे / इतना ही नहीं बौखलाए पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया /
.अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है / घाटी का माहौल खराब करने के लिए वह आतंकियों को घुसपैठ कराना चाहता है, इसी को लेकर आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है /
.
पाकिस्तान सेना की ओर से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है / रिहायशी इलाकों के साथ ही पाकिस्तानी सेना स्कूलों को निशाना बना रही है / लगातार भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग कर रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ceasefire violation by pak in balakote mendhar sector in poonch four indian troops injured


































