PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब में चार्जिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर जला धू धू कर, बाल-बाल बचा परिवार,

Charging electric scooters burn in Punjab

PTB Shocking न्यूज़ अमृतसर : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग ई-बाइक या स्कूटर खरीद रहे हैं। इस बीच देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पंजाब में भी ऐसी घटनाएं आम होने लगी है। मंगलवार को अमृतसर के गुरु की वडाली क्षेत्र में रहने वाले दलजीत सिंह के घर पर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की स्कूटी धू धू कर जलने लगी। इस दौरान शार्ट सर्किट भी हुआ और वाशिंग मशीन, कूलर व फ्रिज भी खराब हो गए। स्कूटी में लगी आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैलने लगी।

ई-स्कूटर प्रवेश द्वार के पास खड़ी थी, इसलिए परिवार वालों को घर से निकलने का मौका नहीं मिला। आस-पड़ोस के लोगों ने शोर सुना तो गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन यह अंदर से बंद था। ऐसे में लोगों ने कटर की मदद से गेट काटा और धू धू कर जल रही स्कूटर पर पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। बता दें कि कुछ दिन पहले लुधियाना में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।

दलजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे मनप्रीत ने 14 अप्रैल को ही पुतलीघर स्थित यामाहा एजेंसी से ई-स्कूटर खरीदी थी। 85 हजार की ई-स्कूटर इसलिए ली ताकि पेट्रोल के खर्च से बचा जा सके। मंगलवार सुबह हम सोकर उठे तो मनप्रीत ने उसे चार्जिंग पर लगा दिया। अभी वह चार्जिंग लगाकर लौटा ही था कि अचानक जलने की बदबू आने लगी। ई-स्कूटर की तरफ देखा तो वह नीचे से जल रही थी। उसकी बैटरी में आग लग चुकी थी। इससे पहले ही हम कुछ कर पाते, आग तेजी से फैल गई। स्कूटी के पास रखी फोल्डिंग चारपाई भी इसकी चपेट में आ गई। बाहर निकलने का रास्ता नहीं था। ऐसे में हमने शोर मचाया और खुद को कमरे में बंद कर लिया।

दलजीत सिंह के अनुसार आग लगने से वाशिंग मशीन, फ्रिज व घर की वायरिंग जल गई है। छतें खराब हो गईं। हमारा तकरीबन दो से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। उस पर एजेंसी में फोन किया तो उचित जवाब नहीं मिला। न ही कोई यहां आया। कंपनी द्वारा तैयार किए जाने वाली ई-स्कूटर में कोई सेफ्टी फीचर नहीं। यदि बैटरी गर्म हो रही है तो इसका इंडीकेशन आना चाहिए। इस संबंध में यदि कंपनी ने उचित कार्रवाई न की तो हम अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे।