PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जालंधर की क्लर्क पर FIR के आदेश, गिरफ्तार,

cm bhagwant mann orders fir against corrupt jalandhar tehsil clerk

PTB City News जालंधर : भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लिया है। एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जालंधर की तहसील में काम करने वाली क्लर्क मीनू के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर 4 लाख 80 हजार की रिश्वत लेने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। सीएम आफिस की ओर से प्रारंभिक जांच में उस पर लगे आरोप सही पाए गए थे। इस बीच मीनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पता चला कि आरोपित मीनू ने किसी को नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.80 लाख की रिश्वत ली है। यह बात सामने आने पर सीएम ऑफिस से सिफारिश आई कि उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। जब विजिलेंस की टीम उसे उठा कर ले गई तो पता चला कि वह 2 माह की गर्भवती है। उसकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।वीरवार को तहसील में काम करने वाली मीनू नामक महिला कर्मचारी को भ्रष्टाचार के एक मामले में विजिलेंस ने जांच के लिए राउंडअप किया था।

मीनू के खिलाफ विजिलेंस को कई शिकायतें मिली थी। शिकायतें देने वालों ने मीनू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरोप था कि वहां पर काम करवाने आने वाले लोगों से मीनू रिश्वत लेती है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने उसे राउंडअप कर विजिलेंस थाने ले आई। वहां पर देर शाम पूछताछ के दौरान उसकी हालत बिगड़ी तो पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। ऐसे में विजिलेंस की टीम ने उसे सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में दाखिल करवा दिया और बाहर गार्द तैनात कर दी।

इस संबंध में डा. हरवीन कौर का कहना था कि विजिलेंस टीम मीनू को लेकर आई थी। जांच में मीनू दो माह की गर्भवती निकली। डाक्टर ने बताया कि मानसिक दबाव के चलते मीनू की हालत बिगड़ गई थी। उसका इलाज किया जा रहा है। उसके ठीक होने पर विजिलेंस टीम अपनी कार्रवाई करेगी। मीनू पहले सिविल अस्पताल में कच्चे कर्मचारी के रूप में काम करती थी।