PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब में भी नाजायज कब्जों को हटाने के लिए चलेगा बुलडोजर,

cm bhagwant mann said bulldozer will run to remove illegitimate occupations in punjab

PTB Big News चंडीगढ़ : यूपी के बाद अब पंजाब में नाजायज कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलेगा. सीएम भगवंत मान ने कहा कि जिन भी रसूखदार लोगों ने जमीनों पर नाजायज कब्जे कर रखे हैं, उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा. मान ने कहा कि विपक्ष में बैठे कुछ लोग सरकारी कोठियां खाली करने को तैयार नहीं हैं, यहां तक की उन्होंने कारों के लिए भी मुश्किल से पास लिया है.

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी भूमि पर नाजायज कब्जों को लेकर भी सभी के कागज तैयार करवा रही है. मान ने कहा कि पंजाब में अब अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने हाल ही में पंचायतों पर अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चला रखा है.

पंजाब की पंचायतों में लोगों ने करीब 5 हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे कर रखे हैं. भगवंत मान सरकार ने इन कब्जों को छुड़वाने के लिए कवायद शुरू कर दी है. सरकार ने प्रशासन को अवैध कब्जों को कानूनी प्रक्रिया के तहत हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं. इस मुहिम के पहले पड़ाव के अंतर्गत 31 मई 2022 तक 5 हजार एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने कुछ दिन पूर्व शिवालिक पहाड़ियों से सटे न्यू चण्डीगढ़ के बिल्कुल नजदीक ब्लॉक माजरी के गांव अभीपुर की करोड़ों रुपए की बेहद कीमती 29 एकड़ पंचायती जमीन का कब्जा छुड़वाकर पंचायत के हवाले कर दिया है. राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों और जिला विकास और पंचायत अधिकारी के साथ हाल ही में एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि सिविल और पुलिस प्रशासन की मदद से पंचायती जमीन से नाजायज कब्जे हटाए जाएं. जिसके बाद प्रशासन नाजायज कब्जों की सूची तैयार करने में जुटा हुआ है.

Latest News