PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब में ठप रहेगा कामकाज हड़ताल पर रहेंगे पटवारी और कानूनगो,

Patwari and Kanungo will remain on strike in Punjab

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब के सभी पटवारी आज से 15 मई तक सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में पटवार सर्कलों में कोई काम नहीं होगा। पटवारियों का कहना है कि यदि सरकार केस को वापस नहीं लेती तो वह लंबी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। जिस तरीके से विजिलेंस झूठे केस बना रही है, उससे राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने आप को दफ्तरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मालेरकोटला में पटवारी की गिरफ्तारी को लेकर पटवार यूनियनों ने सरकार और विजिलेंस विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला है। यूनियन का कहना है कि पटवारियों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। झूठे मुकद्दमे बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। मालेरकोटला में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पटवारी की गिरफ्तारी को यूनियन ने गैर कानूनी करार दिया है।

रेवेन्यू-कानूनगो एसोसिएशन पंजाब और माल पटवारी यूनियन की बैठक दोनों के राज्याध्यक्षों रूपिंदर सिंह गरेवाल और हरवीर सिंह खालसा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि विजिलेंस किसी को भी सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कैसे कर सकती है। यह तो सरासर नाइंसाफी और मनमर्जी का रवैया है।

जिस वीडियो के आधार पर मालेरकोटला के पटवारी दिदार सिंह छोकरा को गिरफ्तार किया गया है। उससे उसका कोई संबंध ही नहीं है। विजिलेंस ने फैक्ट्स वेरिफाई किए बिना पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। यूनियन ने दावा किया है कि दिदार सिंह छोकरा उनके संगठन के जिला प्रधान हैं औऱ वीडियो में जो भ्रष्टाचार दिखाया जा रहा है, उससे कोई लेना देना नहीं है।

यूनियन ने कहा कि विजिलेंस पटवारियों पर झूठे केस बना रही है। इससे पहले भी पंजाब में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें राजस्व विभाग के अधिकारियों को जबरदस्ती बदनाम करने के लिए उन पर भ्रष्ट होने का ठप्पा लगाने की कोशिश की गई। पिछले दिनों होशियारपुर के माहिलपुर में भी विजिलेंस ने तहसील कर्मचारियों-अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Latest News