रेलवे व पंजाब सरकार की भूमि को भी कब्जाने के भी लग रहे हैं आरोप, इस प्रोजेकक्ट में 10 से ज्यादा पार्टनर्स के शामिल होने की भी कही जा रही है बात,
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर तथाकथित तौर पर अनियमितताओं की नीव पर हो रहा एक आलीशान शॉपिंग माल का निर्माण एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा कर रहा है / जिला कपूरथला के अंतर्गत आते खजूरला गांव में लगभग 6 एकड़ में तैयार हो रहे इस शॉपिंग माल के सभी हिस्सेदारों पर रेलवे व पंजाब/केंद्र सरकार की भूमि कब्जाने के भी तथाकथित आरोप लग रहे हैं /
. .अगर सूत्रों की मानें तो सरकारी विभाग से अभी तक डेढ़ एकड़ भूमि में निर्माण की मंजूरी ली है, जबकि निर्माण कार्य लगभग 6 एकड़ भूमि में किये जाने का अंदेशा है / कहा तो यह भी जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में रेलवे की जमीन भी कब्जा ली गई है / जानकारों का कहना है कि नियमानुसार रेलवे ट्रैक से 100 मीटर की दूरी तक रेलवे की प्रॉपर्टी होती है / इसके बावजूद हैरत की बात यह है कि इस शॉपिंग मॉल के निर्माण के लिए कथित तौर पर रेलवे के इस नियम की भी पूरी तरह अनदेखी की गई है /
.
अगर ऐसा है तो रेलवे ट्रैक के कमजोर होने की संभावना से कदापि भी इंकार नहीं किया जा सकता / ऐसे में अंदेशा होता है कि यह पूरा खेल पुडा विभाग व DDPO कार्यालय फगवाड़ा के संरक्षण में हो रहा है / आपको यह भी बता दें कि विभाग नियमों के मुताबिक नक्शा पास कर देता है, मगर इसके बाद कोई भी कर्मचारी यह देखने निर्माण स्थल पर नहीं जाता / यही कारण है कि दिन-दहाड़े इस तरह के होने वाले अवैध निर्माण प्रशासनिक मिलीभगत के बिना नहीं हो सकते /
.
.इस पूरे मामले में पुडा के एक सीनियर अधिकारी के दामन पर भी दाग लग रहे हैं, हालांकि उनका यह कहना है कि नक्शा पास कराने के बावजूद यदि मानकों की अनदेखी की गई है तो उनके विरुद्ध बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी / इस अधिकारी के बारे में यह बात भी कही जा रही है कि यह सिर्फ उतनी ही कागजी कार्रवाई करते हैं, जितनी से उनकी नौकरी चलती रहे / एक अधिकारी ने तो नाम ना छापने की शर्त में यह भी बताया था कि इस जमीन में कुछ हिस्सा पंचायती जमीन और छप्पड़ का भी शामिल है /
.

यही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों से शहर की एक तथाकथित डमरू एसोसिएशन जिसके कुछ पदाधिकारी डोंकी-मोकि और चिंपैंजी ने एक अधिकारी के साथ मिलकर बड़ी राशि यह कहकर मॉल से संबंधित व्यक्ति से ले ली गई कि वह शहर में खबरों को नहीं लगने देंगे और पैसे मोटी रकम हजम कर गए, ऐसे में साफ जाहिर होता है कि दाल में कुछ काला जरूर है, खेर यह चर्चा डमरू एसोसिएशन पुरे शहर में बनी हुई है कि आखिर यह डमरू एसोसिएशन है तो है कौन?
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































