PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पाकिस्तानी ISI के लिए जासूसी करने और ख़ुफ़िया जानकारी मुहैया करवाने वाले सेना के दो जवान गिरफ्तार,

Two army personnel arrested for spying and providing intelligence for Pakistani ISI DGP Dinkar Gupta said that the guilty soldiers shared more than 900 confidential documents related to the country's army and national security with Pakistani intelligence Jalandhar Chandigarh Punjab

DGP दिनकर गुप्ता ने कहा दोषी जवानों ने देश की सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी 900 से अधिक गोपनीय दस्तावेज़ पाकिस्तानी इंटेलिजेंस के साथ किये साझा,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर : पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तान के आई.एस.आई. (इंटर-सर्विसिज़ इंटेलिजेंस) के लिए जासूसी करने और गोपनीय दस्तावेज़ मुहैया कराने के दोष में सेना के दो जवानां की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार से जासूसी नैटवर्क का पर्दाफाश किया / गिरफ्तार किये व्यक्तियों की पहचान सिपाही हरप्रीत सिंह (23), जो अमृतसर के गाँव चीचा का रहने वाला है और अनंतनाग में तैनात था, के तौर पर हुई है /

.

वह 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और 19 राष्ट्रीय राईफल से संबंधित है / सिपाही गुरभेज सिंह (23), तरनतारन के गाँव पूनीयां का निवासी है, जो 18 सिख लाईट इन्फैंटरी से संबंधित है और कारगिल में क्लर्क के तौर पर काम करता था। वह साल 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था / यह जानकारी साझा करते हुए डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने बताया कि एस.एस.पी. नवीन सिंगला के नेतृत्व में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एन.डी.पी.एस. केस की जांच करते हुए सरहद पार के नशा तस्कर रणवीर सिंह, जिसको 24 मई, 2021 को 70 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया गया था, से भारतीय सेना की कार्य प्रणाली और तैनाती संबंधी गुप्त दस्तावेज़ बरामद किये थे /

.

उन्होंने बताया कि पूछ-ताछ के दौरान रणवीर ने खुलासा किया कि उसको यह दस्तावेज़ सिपाही हरप्रीत सिंह, जो उसका दोस्त है और वह दोनों एक ही गाँव के निवासी हैं, से मिले हैं / DGP दिनकर गुप्ता ने कहा कि रणवीर ने सिपाही हरप्रीत सिंह को सेना से संबंधित गोपनीय दस्तावेज़ साझा करने के लिए वित्तीय लाभ देने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उसने अपने दोस्त सिपाही गुरभेज को इन देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कर लिया / गुप्ता ने बताया कि चूंकि गुरभेज 121 इन्फैंटरी ब्रिगेड हैडक्वार्टर, कारगिल में बतौर क्लर्क काम कर रहा था इसलिए उसको भारतीय सेना से जुड़े रणनीतिक और युद्ध नीतियों संबंधी जानकारी वाले इन गोपनीय दस्तावेज़ों तक पहुँचना सुविधाजनक था /

.

उन्होंने कहा कि दोनों दोषी जवानों ने फरवरी से मई 2021 दरमियान 4 महीनों में देश की सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित 900 से अधिक गोपनीय दस्तावेज़ों की फोटो साझा की, जिनको दोषियों ने आगे पाकिस्तानी ख़ुफ़िया जानकारी अधिकारी के हवाले कर दिया था / DGP ने खुलासा किया कि रणवीर आगे यह क्लासीफाइड दस्तावेज या तो पाकिस्तान ISI के गुर्गों को सीधे तौर पर या अमृतसर के गाँव डौके मुख्य नशा तस्कर गोपी के द्वारा भेजता था / बताने योग्य है कि गोपी, पाकिस्तान स्थित नशा तस्करी करने वाले सिंडिकेट और ISI अधिकारियों के संपर्क में था और उनके साथ मिल कर काम करता था /

.

.

डीजीपी ने आगे बताया कि रणवीर के खुलासों के बाद, पुलिस ने गोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कबूला कि उसने हेरोइन की सप्लाई और वित्तीय लाभ के बदले में क्लासीफाइड दस्तावेज पाकिस्तान आधारित नशा तस्कर कोठार और एक कथित पाक ISI गुर्गे सिकंदर को उपलब्ध करवाए थे, के तौर पर हुई है / उन्होंने आगे बताया कि यह सभी तस्वीरें इनक्रिपटड ऐपस के द्वारा भेजी गई थीं / DGP गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक हरप्रीत सिंह और गुरभेज सिंह को गुप्त जानकारी सांझी करने के बदले पैसे दिए जाते थे /

.

उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह की तरफ से हरप्रीत सिंह को पैसा भेजा जाता था जो आगे इसको गुरभेज के खाते में ट्रांसफर कर देता था / वहीं SSP नवीन सिंगला ने बताया कि फौज के अधिकारियों ने दोनों दोषी फौजियों को जालंधर ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया है और अन्य दोषी व्यक्तियों के सम्मिलन का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है / इस दौरान FIR नं. 73 तारीख 24 मई, 2021 जो कि पहले ही रणवीर के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 (बी)/ 61/85 के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण के थाना महतपुर में दर्ज किया गया था, में इन दोनों फौजी जवान और गोपी का नाम नामजद करने के बाद IPC की धारा 124-ए और 120-बी और औफीशियल सीक्रटस एक्ट की धारा 3, 5 और 9 का विस्तार किया गया है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें