PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे दिशा एक अभियान के अंतर्गत सत्र 2020-21 के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यंग माइंड्स एंड फ्यूचर विषय के अंतर्गत कौंसलिंग सैशन का आयोजन इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा किया गया / इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप सदैव ही विद्यार्थियों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहता है /
. .इस अवसर पर डाक्टर गगन तथा शैफ गगन हंपल ने विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न विकल्पों से परिचित करवाने के लिए विभिन्न वोकेशनल पाठ्यक्रमों तथा एक से अधिक प्रविष्टियों के बारे में जानकारी दी / उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आधुनिक शिक्षा गतिविधियों तथा शिक्षा का मिश्रण है / इसकी देखभाल इनोसैंट हार्ट्स में बहुत अच्छी तरह की गई है /
..
डाक्टर गगनदीप ने विद्यार्थियों को परिसर में आने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि सभी सिस्टम को बेहतर समझने के लिए उन्हें कैम्पस विजिट कारूर करनी चाहिए / विद्यार्थियों को वैबीनार के दौरान पावर प्वाईंट प्रजैंटेशन द्वारा यह भी समझाया गया कि किस वोकेशनल पाठ्यक्रम को अपनाने से भविष्य में नौकरी की कौन-कौन सी संभावनाएं बढ़ जाती हैं /
. .वैबीनार का संचालन करते हुए अंबिका पसरीचा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वह एक सुखद कैरियर को अपनाने के लिए इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उनके भविष्य के लिए कौन सा पाठ्यक्रम उचित रहेगा / इनोसैंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना भी की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































