.
.
Cricketer Harbhajan Singh rajiv gandhi khel ratna award Cancel for Punjab Goverment
पंजाब सरकार ने दिए कथित विलंब की जांच के आदेश,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिष्ठित ‘खेल रत्न’ पुरस्कार के लिए नाम खारिज होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है / उन्होंने कहा कि मैंने 20 मार्च तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी थी / इसमे मेरा क्या कसूर है, अगर राज्य सरकार ने समय सीमा खत्म होने के बाद मेरा आवेदन सरकार को भेजा /
.
.
बताया जाता है कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भज्जी के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के नामांकन को खारिज कर दिया था क्योंकि इसे समय सीमा खत्म होने के बाद भेजा गया था / भज्जी ने पंजाब सरकार (खेल मंत्रालय) से अनुरोध किया है कि राजीव गांधी ‘खेल रत्न पुरस्कार’ के लिए उनके नामांकन में हुई देरी की जांच की जाएं /
.
पंजाब सरकार ने अनुभवी भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के इन आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं कि राज्य के खेल विभाग की प्रशासनिक देरी उन्हें प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिल पाने का कारण है / खेल रत्न पुरस्कार के लिए इस आफ स्पिनर के नामांकन को केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने इस आधार पर खारिज कर दिया था कि उनके दस्तावेज देरी से पहुंचे / हरभजन ने पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया और मंत्री ने इस क्रिकेटर के दस्तावेज केंद्र को कथित रूप से देरी से भेजने के मामले की जांच का आदेश दिया /
.
.
सोशल मीडिया पर हरभजन द्वारा जारी इस दर्द की गूंज पंजाब खेल मंत्रालय तक पहुंच चुकी है / मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने हरभजन सिंह के दस्तावेज केंद्र को कथित रूप से देरी से भेजने के मामले की जांच का आदेश दे दिया है / सोढी का इस मामले में कहना है कि मुझे इस मामले में जानकारी मीडिया से मिली है जिसके बाद ‘मैंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं / जांच की जिम्मेदारी निदेशक (खेल) को सौंपी गई है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Cricketer Harbhajan Singh rajiv gandhi khel ratna award Cancel for Punjab Goverment



































