PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकीयों ने किया हमला,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

CRPF patrol team attacked by terrorists

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के बटामलू इलाके में सीआरपीएफ दस्ते पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया है / आतंकियों ने सीआरपीएफ दल पर आईजीपी ऑफिस के पास निशाना साधा है / सूत्रों के मुताबिक हमला कर आतंकी नजदीक के एक बिल्डिंग में छिप गए हैं /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं / पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है / जिस बिल्डिंग में आतंकियों के छिपे होने की सूचना है वहां से नागरिकों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा रहा है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मोर्टार का गोला फटने से आज सुबह 10 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया / रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में मोर्टार के गोले को टटोलने के दौरान इसमें विस्फोट हो गया जिसमें आशिक हुसैन घायल हो गया /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल पहुंचाया गया है / जहां से डॉक्टरों ने विशेष उपचार के लिए सरकारी चिकित्सा कॉलेज जम्मू भेज दिया है / उन्होंने बताया कि आज तड़के निकटवर्ती सवजियान सेक्टर में आधे घंटे से ज्यादा समय तक छोटे हथियारों से गोलीबारी भी हुई /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

इस संबंध में बताया जा रहा है कि संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं हुआ / सेना ने एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद गोलीबारी की / उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है /

CRPF patrol team attacked by terrorists