PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

जिलाधीश ने हॉकी खिलाड़ियों को वितरित की स्पोर्ट्स किटें, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दोहराई प्रतिबद्धता,

DC Hands over Hockey kits to 16 Budding Players, 100 Kits to be Given to youths administrations is committed to give a major boost to the sports in the state-DC Ghanshyam Thori Jalandhar

DC Hands over Hockey kits to 16 Budding Players, 100 Kits to be Given to youths administrations is committed to give a major boost to the sports in the state-DC Ghanshyam Thori Jalandhar

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने सोमवार को जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए युवा हॉकी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किटों के वितरण का काम शुरू किया / वितरण मुहिम की शुरूआत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासकीय काम्पलेक्स में 16 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स सौंपी, साथ ही कहा कि इस बार कोरोना वायरस महामारी के बावजूद खिलाड़ियों की हौंसलावजाई में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी /

.
.

उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से खिलाड़ियों को 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स किट्स मुहैया करवाई जाएंगी, जिसकी शुरूआत आज कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों को किट्स वितरित करके कर दी गई है / डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम अंग है क्योंकि न सिर्फ ये हमारे जीवन में अनुशासन लाते हैं ब्लकि हमें शारीरिक तौर पर फिट भी रखते हैं /

उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में हमेशा कोई न कोई खेल गतिविधि करते रहना चाहिए, तभी हम शारीरिक तौर पर चुस्त-दुरुस्त रह पाएंगे / बतौर प्रधान उन्होंने ओलंपियन सुरजीत हॉकी सोसाइटी की तरफ से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की, साथ ही सोसाइटी के मेंबर्स की प्रशंसा करते हुए /

.

उन्होंने कहा कि सोसाइटी की तरफ से हॉकी के स्तर को उठाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं और कई बड़े खेल आयोजन भी करवाए जाते हैं / उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के साथ जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं / इस दौरान युवा हॉकी खिलाड़ियों कुंदन, मोहित कुमार, अंकित, रोशनप्रीत सिंह, सिमरप्रीत सिंह, युवराज सिंह, गुरनूर सिंह, दिनेश कुमार, मोरिस, साहिल सैमुअल, नीरज, हैरी कुमार, जसप्रीत कौर, जावेद, प्रभदीप सिंह और सुखदीप सिंह को ये किट्स सौंपी गई /

.

इस मौके पर ओलंपियन सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सचिव इकबाल सिंह संधू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरीक सिंह पवार, लखविंदरपाल सिंह खैहरा, सुरिंदर सिंह भापा, संयुक्त सचिव रणबीर सिंह राणा टुट, राम प्रताप सिंह व अन्य मौजूद थे /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

DC Hands over Hockey kits to 16 Budding Players, 100 Kits to be Given to youths administrations is committed to give a major boost to the sports in the state-DC Ghanshyam Thori Jalandhar