.
.
delhi chief minister arvind kejriwal gift to delhite over water arrear bill free
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है / आज मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक स्कीम की घोषणा की, इसमें उन्होंने पानी के बकाया बिलों को माफ कर दिया है / इस स्कीम का लाभ उन्हें मिलेगा, जिनके घरों में फंक्शनल मीटर हैं /
.
.
जिन उपभोक्ताओं ने 30 नवंबर से पहले मीटर लगवाएं हैं उन्हें ही इस स्कीम का लाभ मिलेगा / जिन उपभोक्ताओं के घर में फंक्शनल मीटर हैं उन सभी की लेट फीस भी माफ कर दी जाएगी / इस योजना के तहत, दिल्ली में E, F, G, H कैटेगरी के लोगों के 100% बिल, 31 मार्च तक के माफ कर दिए जाएंगे / A, B कैटेगरी का 25% बिल माफ होगा / C कैटेगरी का 50% बिल माफ होगा. E, F, G, H कैटेगरी के तहत साढ़े 10 लाख लोगों को फायदा होगा /
.
.
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस योजना से सरकार को 600 करोड़ की आमदनी होगी / इससे हमारी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी / दिल्ली के सभी पानी के उपभोक्ताओं को चिट्ठी लिखूंगा / केजरीवाल ने कहा कि उपभोक्ता अपनी मर्जी के मीटर लगवा सकते हैं / इसकी जानकारी पास के जल बोर्ड में देनी होगी / मीटर लगवाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की मदद भी ली जा सकती है / दिल्ली में कुल साढ़े 13 लाख लोगों पर बकाया है / अब इसका सीधा फायदा उनको मिलेगा /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
delhi chief minister arvind kejriwal gift to delhite over water arrear bill free


































