PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

DGP दिनकर गुप्ता ने कहा पंजाब के दो बड़े गैंगस्टरों को कोलकाता में किया गया ढेर, पंजाब पुलिस के दो ASI की हत्या के साथ कई वारदातों में थे शामिल,

DGP Dinkar Gupta said that two big gangsters of Punjab, Jaipal Bhullar and Jassi Kharar were killed after an encounter in Kolkata

DGP Dinkar Gupta said that two big gangsters of Punjab, Jaipal Bhullar and Jassi Kharar were killed after an encounter in Kolkata Chandigarh 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ कोलकाता / चंडीगढ़ : पंजाब के दो बड़े गैंगस्टरों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया / मारे गए गैंगस्टरों की पहचान जयपाल भुल्लर और जस्सी खरड़ के रूप में हुई है / जानकारी के मुताबिक पंजाब और कोलकाता पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई में दोनों गैंगस्टरों को मार गिराया है /

.

पंजाब पुलिस और संगठित अपराध रोकथाम इकाई (OCCU) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पंजाब के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जस्सी खरड़ को मुठभेड़ में मार गिराया / इस बात की खुद पुष्टि करते हुए पंजाब के DGP दिनकर गुप्ता ने आज चंडीगढ़ में प्रैस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इन दोनों गैंगस्टरों ने 15 मई को लुधियाना के जगरांव स्थित अनाज मंडी में CIA के ASI भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह की हत्या की थी /

.

.

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब पुलिस अपने इन दो काबिल अधिकारीयों के कातिलों की काफी समय से तलाश कर रहे थे / 29 मई को जयपाल भुल्लर के साथी बलविंदर सिंह उर्फ बब्बी, दर्शन सिंह को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने धर दबोचा था / दोनों महाराष्ट्र भगाने की फिराक में थे / इस दौरान पंजाब पुलिस ने बलजिंदर और दर्शन को ग्वालियर में पनाह देने वाले हरचरण सिंह को भी गिरफ्तार किया था /

DGP Dinkar Gupta said that two big gangsters of Punjab, Jaipal Bhullar and Jassi Kharar were killed after an encounter in Kolkata
DGP दिनकर गुप्ता ने कहा पंजाब के दो बड़े गैंगस्टरों को कोलकाता में किया गया ढेर, पंजाब पुलिस के दो ASI की हत्या के साथ कई वारदातों में थे शामिल,

इस दौरान DGP दिनकर गुप्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बलजिंदर और दर्शन से हुई गहन पूछताछ में SIT के हाथ यह सुराग लगे थे कि जयपाल और जस्सी कोलकाता भाग गए हैं / इसी पूछताछ के आधार पर SIT की टीम कोलकाता पहुंची और गैंगस्टरों के यहां छिपे होने की सुचना मिली और जिस मकान में यह सभी छुपे हुए थे उनको घेर लिया और गैंगस्टरों को को मुड़भेड़ के बाद मार गिराया / इससे पहले पुलिस ने जयपाल के एक अन्य साथी गैवी को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था /

.

आपको यह भी बता दें कि कोलकाता में मारे गए गैंगस्टर जयपाल फिरोजपुरिया के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे और समय ने ऐसी करवट ली कि एक पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा जुर्म की दुनिया में कूद पड़ा / जयपाल के खिलाफ देशभर में करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज / जयपाल पंजाब के फिरोजपुर जिले के दशमेश नगर का रहने वाला था / उसका दूसरा नाम मनजीत था / उसने विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरियां की मौत के बाद गैंग की कमान संभाली थी /

.

आपको यह भी बता दें कि जयपाल विक्की गौंडर का साथी रहा है और सुक्खा काहलवां हत्याकांड में शामिल था / जयपाल गैंग में फरीदकोट निवासी तीर्थ सिंह ढिल्लवां, लुधियाना निवासी बिल्ला ख्वाजके, उत्तर प्रदेश का शूटर असलम शामिल हैं / यह सभी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल हैं /

.

आपको यह भी बता दें कि जयपाल पर करीब 50 मामले दर्ज हैं / इनमें फिरोजपुर के सेखों करमीती समेत दोहरे हत्याकांड, तरनतारन और लुधियाना में दो हत्या के मामले, लुधियाना में व्यवसायी पंकज अग्निहोत्री के घर में 60 लाख की लूट, राजस्थान के किशनगढ़ में दो करोड़ के तांबे से लदा ट्रक लूट मामला, लुधियाना का चिराग अपहरण केस और एयरटेल शोरूम में डकैती और जगरांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या शामिल है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

DGP Dinkar Gupta said that two big gangsters of Punjab, Jaipal Bhullar and Jassi Kharar were killed after an encounter in Kolkata Chandigarh