.
Diwali and Dhanteras festival celebrated with great pomp in Jalandhar’s NCLP Special School Kot Ram Das
बच्चों को ग्रीन दिवाली मनाने का संस्था ने दिए संदेश,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के एन.सी.एल.पी. स्पेशल स्कूल कोट राम दास में दिवाली व धनतेरस पर्व स्कूल के प्रांगण में बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया / इस दौरान बच्चों को शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसाइटी जालंधर की और से खाने-पीने का सामान और स्कूल की अध्यापिकाओं को उपहार भी बांटे गए /
.
इस दौरान शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसाइटी जालंधर के प्रधान दीपक महेंद्रू, क़ानूनी सलाहकार व वकील सुशांत कुमार, ने सयुंक्त रूप से बच्चों को दिवाली पर्व को धूमधाम से मनाने के साथ-साथ ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया / इस सोसाइटी के क़ानूनी सलाहकार सुशांत कुमार ने कहा कि जिस तरह से वातावण में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है उस हिसाब से तो दिवाली पर्व के मौके पर पटाखे बिलकुल भी नहीं चलाने चाहिए, अगर सभी लोग ऐसा करते हैं तो वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है /
.
इस शुभ अवसर पर पीटीबी न्यूज़ के (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल भी मुख्य रुप से मौजूद थे / उन्होंने इस दौरान बच्चों को अपने घरों के बाहर एक पेड़ लगाने और उसकी रोजाना देखभाल करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही दिवाली पर्व के अवसर पर कम पटाखे चलाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया / इस दौरान संस्था की और से बच्चों को और स्कूल की अध्यापिकाओं को दिवाली पर्व व धनतेरस की बधाई भी दी गई /
.
.
आज के इस समारोह के दौरान संस्था के सदस्य साहिल चढ़ा ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ व स्कूल के बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया और कहा कि इन बच्चों के साथ आज अपने जन्मदिन को मनाकर मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है और मुझे आज के दिन जो बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाने का मौका मिला है वह मैं कभी भी नहीं भूल सकता /
उन्होंने कहा की मैं हमेशा ही अपना जन्मदिन इन बच्चों के बीच ऐसे ही मनाता रहूंगा / इस दौरान साहिल चढ़ा के साथ उनकी पत्नी व परिवार के सदस्य भी मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Diwali and Dhanteras festival celebrated with great pomp in Jalandhar’s NCLP Special School Kot Ram Das






































