.
Punjab Malerkotla jain sweet owner commit suicide Barnala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ मलेरकोटला : आज सुबह के समय मलेरकोटला शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के एक प्रसिद्ध कारोबारी और स्वीट शॉप के मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की और बाद में खुद को भी गोली मारकर मौत के हवाले कर दिया /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मलेरकोटला के आधीन पड़ते मोहल्ला छता के नजदीप सदर बाजार के रहने वाले सुरेश कुमार जैने के बेटे विजय कुमार जैन (40) ने परिवारिक परेशानी के चलते पहले अपनी पत्नी आशु जैन, बेटे साहिल जैन (13) को गोली मारी और फिर खुद आत्महत्या कर ली / यह सनसनी खेज घटना आज सुबह करीब 3-4 बजे के करीब की बताई जा रही है /
.
बताया जा रहा है कि जैन स्वीट्स के मालिक सुरेश जैन के बेटे ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की है / बताया जा रहा है कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है /
..
इस सनसनी खेज घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस व डी.एस.पी. सुमित सुध भी खुद घटना स्थल पर पहुंचे मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया / वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है व गंभीर रूप से घायल बेटे के ठीक होने के बाद ही उसके बयानों के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab Malerkotla jain sweet owner commit suicide Barnala Punjab






































