drug racket ncb team sameer wankhede drug peddler attack mumbai Two NCB officers seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की पड़ताल कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पर किये जाने की सुचना मिली है / मुंबई के गोरेगांव में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर आईआरएस समीर वानखेड़े और उनकी पांच सदस्यीय टीम पर ड्रग पैडलर्स और बदमाशों ने हमला बोल दिया / इस दौरान दो अफसरों को चोटें आई हैं /
. .एनसीबी का कहना है कि समीर वानखेड़े की अगुवाई में एनसीबी की टीम छापेमारी करने गई थी / इस दौरान ड्रग पैडलर के साथ करीब 60 लोग इकट्ठा हो गए और एनसीबी की टीम पर हमला बोल दिया / इस दौरान दो अफसरों को चोटें आई / मुंबई पुलिस ने पूरी स्थिति को संभाला और ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर लिया /

ड्रग पैडलर का नाम कैरी मैनडिस बताया जा रहा है / मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 तक कैरी मैनडिस और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है / कैरी पर वेस्टर्न मुंबई में एलएसडी सप्लाई करने का आरोप है / एनसीबी को उसके पास से एलएसडी मिला है / कैरी के अलावा दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है /
..
आपको बता दें कि एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को गांजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि देर रात उनके पति हर्ष लिम्बचिया को भी अरेस्ट कर लिया गया / इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, उनकी लिव इन पार्टनर से एनसीबी ने पूछताछ की थी /
. .फिलहाल, ड्रग्स मामले में एनसीबी का शिकंजा बॉलीवुड और टीवी जगत पर कसता जा रहा है / सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान सामने आए इस ड्रग्स एंगल में सबसे पहले रिया चक्रवर्ती फंसीं, रिया चक्रवर्ती के बाद कई बॉलीवुड और टीवी सितारों का नाम एक बाद एक आता गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
drug racket ncb team sameer wankhede drug peddler attack mumbai Two NCB officers seriously injured



































