PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सिपाही’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें क्यों?

DSP Inspector Sub Inspector and constable halwara police arrested five fake cops

PTB Crime न्यूज़ जोधा : पुलिस की वर्दी पहन लोगों से उगाही कर रहे पांच लोगों को जोधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो जीप और एक आल्टो कार भी बरामद की है। आरोपी इन्हीं दो वाहनों मे पुलिस की वर्दी पहन लोगों से ठगी और उगाही कर रहे थे। पुलिस को शक है कि मामला पुलिस मे भर्ती को लेकर ठगी करने का भी हो सकता है।

आरोपियों की पहचान हरकंवल सिंह निवासी फल्लेवाल, कुलवीर सिंह निवासी भैणी बडीगां, गुरप्रीत सिंह और लिवतार सिंह (दोनों भाई) निवासी मन्नवी और जसमनदीप सिंह निवासी लहरा के रूप में हुई है। जांच अधिकारी पुलिस चौकी छपार के प्रभारी सुखमंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हरकंवल सिंह, कुलवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, लिवतार सिंह और जसमनदीप सिंह बोलेरो जीप और आल्टो कार में डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सिपाही रैंक की वर्दी पहन कर जुडाहां, फल्लेवाल और आसपास गांव में घूम रहे थे।

सूचना मिली कि आरोपी लोगों से पुलिस के नाम पर ठगी और उगाही कर रहे हैं। पुलिस पार्टी ने ट्रैप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सुखमंदर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी का भी हो सकता है। इसके अलावा नकली पुलिस वाले बनकर ठगी करने की बात भी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।