PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब में करप्शन केस में एक IAS अधिकारी को व एक साथी को जालंधर से किया गया गिरफ्तार, मांगता था 1% कमीशन,

punjab ias officer sanjay popli arrests corruption case chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां करप्शन के केस में 2008 बैच के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली को गिरफ्तार किया गया है। पोपली के साथ सीवरेज बोर्ड के अफसर को भी पकड़ा गया है। संजय पोपली ने सीवरेज बोर्ड में रहते 7.3 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था। इसकी पहली किश्त दे दी गई थी, हालांकि दूसरी किश्त का दबाव डाले जाने पर रिकॉर्डिंग सरकार तक पहुंच गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात पोपली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पोपली इस वक्त पेंशन डायरेक्टर थे। इन दोनों को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। करनाल के गवर्नमेंट कांट्रैक्टर संजय कुमार ने इसकी शिकायत की थी, जिसमें बताया कि संजय पोपली पिछली कांग्रेस सरकार में वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के CEO थे।

इस दौरान नवांशहर में 7 करोड़ का प्रोजेक्ट बना, जिसमें पोपली ने 1% कमीशन यानी 7 लाख की रिश्वत मांगी। ठेकेदार के मुताबिक 13 जनवरी 2022 को उन्हें कॉल आई कि पोपली रिश्वत मांग रहे हैं, जिसमें विभाग के ही सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (SE) संजीव वाट्स के जरिए चंडीगढ़ में 3.50 लाख रुपए दे दी गई।

सूत्रों के मुताबिक पोपली इसके बाद पोपली बकाया 3.50 लाख रुपए मांगने लगे, जिसके बाद ठेकेदार ने इसकी कॉल रिकॉर्ड कर ली। बाद में इसे मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन हेल्पलाइन में भेज दिया। मामला सही होने पर विजिलेंस ने पोपली को उनके चंडीगढ़ के सेक्टर 20 स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया वहीं उनके साथी आरोपी संजीव वाट्स को जालंधर से गिरफ्तार किया गया।