PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

GooD News, भारत से आने वालों के लिए यात्रा पर से इस देश ने हटाया प्रतिबंध, नई गाइडलाइंस जारी,

Dubai eases travel restrictions for those coming from India Know new guidelines

Dubai eases travel restrictions for those coming from India Know new guidelines

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ दुबई : दुबई सरकार ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है / संयुक्त अरब अमीरात ने दूसरी लहर के आने के बाद अप्रैल के अंत से भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था /

.

.

भारत से दुबई आने वाले यात्रियों वैध रिहायशी वीजा और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा मान्य कोविड-19 टीके की दोनों डोज लेना जरूरी होगा, नए प्रोटोकॉल के अनुसार इन नियमों का पालन करने वाले यात्रियों को दुबई की यात्रा करने की अनुमति होगी / वर्तमान में सिनोफार्म, फाइजर-बायोएनटेक, स्पूतनिक वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन यूएई सरकार द्वारा अप्रूव्ड हैं /

.

.

इसके अलावा भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों को रवाना होने से चार घंटे पहले एक रैपिड पीसीआर टेस्ट से करनवाना होगा / दुबई पहुंचने पर उन्हें एक और आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा / इसके साथ ही भारत से आने वाले यात्रियों को तब तक संस्थागत क्वारंटाइन से गुजरना होगा, जब तक कि वे अपनी पीसीआर टेस्ट रिजल्ट प्राप्त नहीं कर लेते, जो 24 घंटों के भीतर मिलना अपेक्षित है /

.

.

दुबई में शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम की अगुआई वाली संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने नए नियमों के 23 जून से प्रभावी होने की घोषणा की है / नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ा दिया है / कार्गो फ्लाइट, चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ानें संचालित होती रहेंगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Dubai eases travel restrictions for those coming from India Know new guidelines