PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को NIA ने अपनी हिरासत में लिया, की जा रही है पूछताछ,

Encounter specialist Pradeep Sharma has been detained by Mumbai Police Antilia Case

Encounter specialist Pradeep Sharma has been detained by Mumbai Police Antilia Case

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मुंबई : मुंबई में एंटीलिया मामले की जांच कर रही एनआईए ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को हिरासत में लिया है / NIA की टीम प्रदीप शर्मा के घर पर इस वक्त मौजूद हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है / NIA की टीम सुबह 6.30 बजे CRPF जवानों के साथ प्रदीप शर्मा के घर पहुंची थी /

.

.

बताया जा रहा है कि प्रदीप शर्मा काफी समय से एनआईए की रडार पर थे, लेकिन इस मामले में एनआईए के पास प्रदीप शर्मा के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं थे / प्रदीप शर्मा का घर मुंबई के अंधेरी में जेपी नगर इलाके की भगवान भवन बिल्डिंग में है / वह इस बिल्डिंग की छठवीं मंजिल पर रहते हैं. प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं /

.

सूत्रों के मुताबिक एनआईए हाल ही में गिरफ्तार हुए दो आरोपी संतोष आत्माराम शेलार और आनंद पांडुरंग जाधव की निशानदेही पर प्रदीप शर्मा से पूछताछ कर रही है / दोनों आरोपियों को एनआईए ने 11 जून को गिरफ्तार किया था / कहा जा रहा है कि इन दोनों आरपोपियों की मनसुख हत्या मामले अहम भूमिका रही है / यह आरोपी मुम्बई के कुरार विलेज मालाड (ईस्ट) के रहने वाले हैं / एंटीलिया विस्फोटक मामले में अबतक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है /

.

.

सूत्र यह भी बताते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों में से संतोष शेलार पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का करीबी है / NIA अब इस दिशा में भी जांच कर रही है कि क्या शर्मा को इस हत्या के बारे में जानकारी थी / संतोष शेलार के कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसमे वो शर्मा के साथ दिखाई दे रहा है /

.

इस संबंध में मीडिया के खुश बंधुओं ने जब प्रदीप शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह पोलिटिकल पार्टी से कनेक्टेड हैं और ऐसे में कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं / इसका मतलब यह नहीं कि वह मेरा करीबी है / इस मामले में NIA मुम्बई क्राइम ब्रांच के पूर्व अधिकारी सचिन वाझे, रियाजुद्दीन काजी, सुनील माने, पूर्व कॉन्स्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट बुकी नरेश गोर को गिरफ्तार कर चुकी है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Encounter specialist Pradeep Sharma has been detained by Mumbai Police Antilia Case