PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Good News, श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां फिर से हुई शुरू, लंगर सेवा को लेकर भी मिलेगी अनुमति,

preparations begin for shri amarnath yatra Dharmik News

preparations begin for shri amarnath yatra Dharmik News

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB “धार्मिक” न्यूज़ : श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगाने के लिए कुछ लंगर संस्थाओं को अनुमति पत्र जारी किया है और 20 जून तक आधार शिविर पर पहुंचने के लिए कहा है / श्राइन बोर्ड द्वारा भंडारा संगठनों को अनुमति पत्र जारी करने के बाद अब यात्रा शुरू होने की संभावना पुख्ता हो गई है / श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने लंगर संस्थाओं को हालांकि मंगलवार को अनुमति पत्र जारी किए जिसमें बालटाल मार्ग के लिए भंडारा लगाने की अनुमति प्रदान की गई है /

.

.

श्राइन बोर्ड ने संस्थाओं को कैम्प डायरैक्टर / जनरल मैनेजर (वक्र्स) द्वारा चिह्नित जगहों पर लंगर लगाने को कहा है / लंगर संस्थाओं को लंगर सेवा के लिए पूरे नियम और शर्तें माननी होंगी / श्राइन बोर्ड ने लंगर संस्थाओं से अपने सभी सदस्यों के नाम, आवासीय पते, संपर्क नम्बर, पुलिस वैरीफिकेशन रिपोर्ट, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और अनिवार्य हैल्थ सर्टीफिकेट व कोविड-19 सर्टीफिकेट लाने को कहा है / ये दस्तावेज लंगर संस्थाओं के सभी सेवादारों को 19 जून तक पहुंचाने होंगे ताकि उनके पहचान पत्र बनाए जा सकें /

.

.

इसके बाद 20 जून तक उन्हें लंगर लगाने के लिए चिह्नित जगहों पर पहुंचना होगा / श्राइन बोर्ड ने सभी लंगर संगठनों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को पैक किए गए भोजन के माध्यम से बेहतर भोजन की आपूर्ति करें / बोर्ड ने कहा कि आगामी यात्रा के दौरान लंगर सेवा के माध्यम से बोर्ड यात्रियों की भलाई चाहता है / श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर्स आर्गेनाइजेशन (सबलो) ने लंगर सेवा के लिए भंडारा संगठनों को अनुमति पत्र भेजने के श्राइन बोर्ड के निर्णय का कड़ा विरोध किया /

.

.

सबलो ने श्राइन बोर्ड से पहले यात्रा शुरू करने की तिथि की घोषणा करने की मांग उठाई व पूछा कि बोर्ड यह स्पष्ट करे कि भंडारा संगठन किस की सेवा के लिए बुलाए जा रहे हैं जबकि बोर्ड ने अभी तक श्री अमरनाथ जी यात्रा 2021 के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है / यात्रियों के पंजीकरण को बीच में ही रोक दिया गया था। इसके दोबारा शुरू होने या न होने पर संशय रखा गया / भंडारा संगठन ने कहा कि लोग बाबा बर्फानी के सजीव रूप से दर्शन करना चाहते हैं / इसलिए यात्रा शुरू होनी चाहिए और बोर्ड यात्रा शुरू करने की तिथि की अविलंब घोषणा करे /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

preparations begin for shri amarnath yatra Dharmik News