PTB News

Latest news
केएमवी ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली का शैक्षिक दौरा किया आयोजित, PCM SD कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में अलंकरण समारोह का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने किया एक और नर्सिंग कॉलेज का उदघाटन, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने बैच 2024 के विद्यार्थियों के लिए ब्लड ग्रुपिंग कैंप का कि... प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से इको-विकानरी प्रिंसिपल ... शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी कंपनी की एंट्री ने निवेशकों को किया मालामाल, डबल हुए पैसे, श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला आज से शुरू, लाखों धर्मप्रेमियों की आस्था हैं शेषनाग के अवतार श्री सिद्ध बा... 2000 रूपये के नोट के बाद 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की गाइडलाईन, देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के घर में आया नन्हा मेहमान, ‘दीपज्योति’ नाम रखा, जम्‍मू-कश्‍मीर : 24 घंटे में लिया सेना ने जवानों की शहादत का बदला, 3 आतंकी किये ढेर,
Translate

डॉ. रेप एंड मर्डर केस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तोड़ी चुप्पी, कहा बस अब बहुत हो गया?

enough-now-president-of-india-draupadi-murmu-spoke-on-kolkata-dr-rape-and-murder-case

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप के मामले में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह भयभीत हैं, कोई सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों के साथ ऐसी अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने निर्भया कांड का भी जिक्र किया। मुर्मू ने कहा की बस अब बहुत हो गया।

.

.

कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह की अत्याचारों की इजाजत नहीं दे सकता। जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध कर रहे थे, तो दूसरी जगहों पर अपराधी सक्रिय थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता है। लोगों को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने होंगे। बहुत बार एक निंदनीय मानसिकता महिलाओं को एक कमजोर, कम सक्षम, कम बुद्धिमान इंसान के रूप में देखती है।

.

.

आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास का सामना करने से डरते हैं, वे सामूहिक भूलने का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। यह घटना हमें स्तब्ध और भयभीत करती है। कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों के साथ इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं कर सकता।

.

.

Latest News