Woman sets herself on fire in toilet built in Phillaur mansion death Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
big news from jalandhar
PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर के अधीन पड़ते फिल्लौर क्षेत्र से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के गढ़ा सड़क मार्ग पर रहने वाली महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया / वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक महिला का शव जोकि वहां स्थित हवेली के बाथरूम में पड़ी हुई थी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना का पता उस समय लगा जब घर वालों की तरफ से महिला को ढूंढने की कोशिश की जा रही थी और वह महिला को ढूंढते हुए जब फिल्लौर के अधीन बनी एक हवेली में पहुँचे तो उन्होंने वहां पर बने शौचालय में धुआँ निकलता देखा तो उनको शक हुआ और वजह वहां गए तो वह यह देखकर हैरान रह गए की अंदर एक लाश जोकि जली हुई हालत में थी से धुंआ निकला रहा था /
.
.
इसके बाद परिजनों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी / वहीं पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान सुरिंदर कौर पत्नी हरबंस लाल के रूप में हुई है / बताया जा रहा है कि महिला कमेटी डालने का काम करती थी और उसकी कमेटियां कुछ लोगों ने मार ली थीं /
. .ऐसे में लगातार उसके पास पैसे लेने वाले रोजाना आकर पैसों की मांग कर रहे थे / इसी परेशानी के चलते आज यानि शनिवार सुबह उक्त महिला घर से निकल कर अपने घर के नज़दीक बनी एक हवेली में गई, जहाँ उसने बाथरूम में जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली / फ़िलहाल महिला की लाश जली होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्ज़े में लेकर आगे की करवाई शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Woman sets herself on fire in toilet built in Phillaur mansion death Punjab































