PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, 60 मरीज किए गए शिफ्ट,

fire in icu ward of safdarjung hospital 60 patients shifted delhi

fire in icu ward of safdarjung hospital 60 patients shifted delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के ICU वार्ड में बुधवार की तड़के आग लग गई / आग लगने के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया /

.

.

इसके साथ ही आईसीयू वार्ड के मरीजों समेत 60 लोगों को सही सलामत दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है / घटना सुबह साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है / आग की सूचना पर डीएफएस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की / आग पर काबू पाने के बाद कुलिंग का काम किया गया /

.

.

जानकारी के मुताबिक राहत की बात है कि किसी की जान की हानि नहीं हुई है / आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है / अस्पताल के तीन मंजिला ब्लॉक के प्रथम तल पर आग लगी / आग पर काबू के लिए कुल 9 फायर टेंडर स्थल पर पहुंचे थे / अस्पताल के वेंटिलेटर में आग लगी थी / आग की सूचना के बाद तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया,

.

.

जिससे किसी बड़े नुकसान से बचने में सहायता मिली / अब आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी / फिलहाल आईसीयू में एडमिड सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है / आग की वजह से किसी भी मरीज को नुकसान नहीं पहुंचने की बात कही जा रही है / घटना के बाद अब दूसरे वार्डों के सिस्टम की भी जांच की जा सकती है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

fire in icu ward of safdarjung hospital 60 patients shifted delhi