PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पहले किया रेप, बाद में नाबालिग को जलाया जिंदा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

14 आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ झारखंड : झारखंड के चतरा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और जिंदा जला दिया गया / इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है / गिरफ्तार आरोपियों में गांव की मुखिया तिलेश्वरी देवी और पंचायत समिति सदस्य भी शामिल हैं / पुलिस ने इन पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है / मामले की जांच के लिए चतरा के राजाकेंदुआ गांव पहुंचे आईजी शंभु ठाकुर ने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है / पीड़ित परिवार को डरने की जरूरत नहीं है / गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है / जरूरत पड़ी तो और जवान तैनात किए जाएंगे /

इस मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास के आदेश के बाद तेजी आई / रघुवर दास ने घटना पर दुख व्यक्त किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था / सीएम के आदेश के बाद एसआईटी का गठन कर आरोपियों की तेजी से तलाश शुरू की गई / पीड़िता के परिवार को तत्काल एक लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है /

मृतक लड़की की मां ने कहा कि मेरी बेटी और उस लड़के के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन हमें इसका पता नहीं था / रात में एक रिश्तेदार के घर शादी थी / उसी में लड़का मेरी बेटी को लेकर भाग गया / हम लोग लड़की को खोजने लगे, पता चला कि दोनों साथ थे / सुबह पंचायत में हमने कहा कि लड़की के साथ गलत किया है अब शादी करनी होगी / लड़का इसके लिए तैयार न था / उसके परिवार के सभी लोगों ने हमारे साथ मारपीट की और मेरी बेटी की हत्या कर दी /

आपको बता दें की राजाकेंदुआ गांव की 16 साल की एक लड़की गुरुवार को अपने चाचा के घर शादी में गई थी / रात आठ बजे आरोपी धनु भुइयां उसे बाइक पर ले गया / लड़की के चचेरे भाई ने देख लिया / घरवालों ने बताया कि धनु उसे जबरन अपने साथ ले गया था और उसके साथ रेप किया / शुक्रवार को इस मामले में गांव में पंचायत हुई / इसमें धनु भुइयां पर तीन लाख रुपए जुर्माना और पंचायत में 50 बार उठक-बैठक करने का दंड दिया गया / पंचायत के इस फैसले के बाद आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ लड़की को घर में ही जिंदा जला दिया / मृतका के परिजनों ने 20 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है /