PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

पत्रकार से राजनेता बने थे जरनैल सिंह व पूर्व विधायक जरनैल सिंह का हुआ निधन, CM अरविंद केजरीवल और सिसोदिया ने जताया शोक,

former Journalist aap mla jarnail singh passed away cm arvind kejriwal and sisodia expressed grief

former Journalist aap mla jarnail singh passed away cm arvind kejriwal and sisodia expressed grief

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Shocking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया / केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं / ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे / समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा /

.

.

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी / उन्होंने ट्वीट किया, ”दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है / 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई / ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे /”

.

.

जरनैल सिंह को पार्टी ने पिछले साल हिंदू देवी-देवताओं पर कमेंट करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था / जरनैल सिंह ने यह पोस्ट फेसबुक पर लिखा था / विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी यह पोस्ट डिलीट कर दी थी और सफाई दी थी / राजनीति में आने से पहले जरनैल सिंह पेशे से पत्रकार थे / जरनैल सिंह ने वाईएमसीए इंस्टीट्यूट फॉर मीडिया स्टडीज एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया / जरनैल सिंह कई पत्र पत्रिकाओं में काम किया था /

.

.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के चीफ और अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी जरनैल सिंह के निधन पर शोक जताया है / सिरसा ने लिखा कि कोरोना वायरस ने एक और भले आदमी को हमसे छीन लिया / वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति दें / दुख की इस घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

former Journalist aap mla jarnail singh passed away cm arvind kejriwal and sisodia expressed grief