PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पद्मश्री से सम्मानित पंजाब के पूर्व DGP का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, आतंकवाद के दौर में बनाई थी आलम सेना

former punjab dgp izhar alam who was awarded padma shri died of a heart attack alam army was formed in the era of terrorism Punjab Chandigarh

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद इजहार आलम का मंगलवार को निधन हो गया / बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी धड़कन रुक गई / मोहम्मद इजहार आलम आतंकवाद के दौर में आलम सेना बनाकर चर्चा में आए थे / बाद में देश की सकरार की तरफ से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया /

.

.

.

पूर्व DGP मोहम्मद इजहार आलम 72 वर्ष के थे / आतंकवाद के दौरान जब उन्हें पंजाब के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया, तो उन्होंने लोगों को सुरक्षा देने के लिए हथियार मुहैया करवाए / आतंकवाद से लड़ाई में उन्होंने आलम सेना भी बनाई, इसीलिए जब वह रिटायरमेंट के बाद शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए तो इसका बहुत विरोध हुआ / सिख संगठनों ने शिअद पर आरोप लगाया कि बेकसूर सिखों को झूठे मुकदमो में मारने वाले इजहार आलम को अकाली दल की सरकार ने पार्टी में शामिल कर लिया है /

.

.

उन्होंने 2012 में एक अन्य पुलिस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना के खिलाफ उनकी पत्नी फरजाना आलम खातून को खड़ा कर दिया, जो वहां से पहले भी विधायक भी रह चुकी थीं / चूंकि मोहम्मद मुस्तफा की तुलना में मोहम्मद इजहार आलम सौम्य स्वभाव के माने जाते थे, इसलिए उनकी पत्नी मालेरकोटला से कड़े मुकाबले में जीत गईं / वहीं, अकाली-भाजपा सरकार ने इजहार आलम को वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बना दिया था / इजहार आलम को 1987 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें