.
.
good news for passengers railways are preparing to reduce the fare of these trains by 25
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : सड़क परिवहन और विमानन क्षेत्र से भारी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा रेलवे यात्रियों को लुभाने के लिए अब छूट का सहारा लेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शताब्दी, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के किराये में 25 फीसदी तक की छूट देने की तैयारी है / टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है /
.
.
अधिकारी ने कहा कि यह छूट एसी चेयरकार और एक्जीक्यूटिव चेयरकार के साथ सभी ऐसी ट्रेनों पर लागू होगा / इसमें चेन्नई सेंट्रल-मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-मुंबई शताब्दी एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस शामिल नहीं हैं / इनमें मौजूदा डिस्काउंट स्कीम लागू होगी /
.
वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी छूट लागू होगी / इसमें भी एसी चेयरकार और ईसी सीटिंग व्यवस्था है / शर्त है कि ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी से कम होने पर ही यह छूट मिलेगी / अधिकारी ने बताया कि बेस किराए पर छूट दी जाएगी / जीएसटी, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट किराया व अन्य शुल्क अलग से लगेंगे /
.
एक अधिकारी ने कहा कि पिछले साल जिन रेलगाड़ियों में हर महीने औसतन आधे से कम सीट भर पाईं, उन्हीं ट्रेनों में यह छूट दी जाएगी / रेल मंत्रालय ने पहचानी गई ट्रेनों में छूट वाली योजना लागू करने का अधिकार जोन के प्रिंसिपल कमर्शियल मैनेजरों को देने का फैसला किया है / वैसे, मंत्रालय ने इसके लिए कुछ दिशानिर्देश तैयार किए हैं /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
good news for passengers railways are preparing to reduce the fare of these trains by 25


































