PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

टूर एंड ट्रेवलर्स के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने किये खोल बरामद, फैली सनसनी,

haryana-ambala-firing-tour-and-travelers-shop-case-registered

.

PTB Crime न्यूज़ अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले में टूर एंड ट्रेवलर्स की दुकान पर बदमाशों ने गोलियां दाग दीं। गोलियां दुकान के शटर में लगी। गनीमत रही कि दुकान के अंदर कोई नहीं था। मौके से पुलिस को गोली के 3 खोल भी बरामद हुए हैं। घटना मुलाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव दौसड़का के सढौरा रोड की है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

.

.

अंबाला के गांव दुनियानी निवासी दिलजीत सिंह ने बताया कि उसकी लगभग 6 साल से दौसड़का में सढौरा रोड पर महर्षि मार्कंडेश्वर टूर एंड ट्रेवलर्स नाम से दुकान है। 8 मार्च को वह अपनी इनोवा गाड़ी की सर्विस कराने के लिए जगाधरी एजेंसी गया था। दुकानदार के मुताबिक, दोपहर 1 बजे पड़ोसी दुकानदार बिहारी लाल राम राणा ने फोन करके सूचना दी कि किसी ने आपकी दुकान पर फायरिंग की है।

.

.

सूचना मिलने के बाद वह दुकान पर पहुंचा, यहां देखा तो दुकान के शटर में किसी ने गोलियां मारी हुई थीं। शटर में 3 जगह गोली के निशान मिले। साथ ही गोली के खोल भी पड़े मिले। दिलजीत सिंह ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान के शटर में गोलियां मारी हैं। गनीमत रही कि रात को दुकान में कोई नहीं था।

.

.

उसने डायल-112 पर कॉल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची मुलाना थाना पुलिस ने खोल बरामद किए और साक्ष्य जुटाए। दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरा बंद मिला।पुलिस अब आसपास की फुटेज खंगाल रही है। मुलाना थाना के SI नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 285 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालेगी।

.