PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

बड़ी ख़बर : हिमाचल प्रदेश में 8 लोगों को पहले किया किडनैप, फिर लूट लिए नकदी व आभूषण, फैली सनसनी,

himachal-pardesh-two-girl-kidnap-village-jwali-kangra-big-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के ज्वाली में दो लड़कियों की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। इनमें एक नाबालिग बच्ची शामिल है। किडनैप की गई दोनों लड़कियां मौसी-भांजी लगती हैं। पुलिस मामला दर्ज कर लापता लड़कियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, नाणा निवासी व्यक्ति ने बताया कि

.

.

वह और उनके परिवार के सदस्य बीते शनिवार शाम को 6 बजे जोलना कोटला में रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। इस दौरान घर में उनका बेटा, 20 और 8 साल की बेटी घर पर मौजूद थीं। उनकी गैर मौजूदगी में कुछ लोग रात को घर पर गाड़ी में आए और उनके बेटे को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को जबरन अगवा कर लिया।

.

उन्हें यह बात अगले दिन तब पता चली, जब वह शादी से लौटकर घर पहुंचे। उन्होंने पहले अपने बेटे को कमरे से बाहर निकाला और फिर बेटे ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पहले अपने स्तर पर दोनों लड़कियों को ढूंढा। मगर जब कोई सुराग नहीं लगा तो ज्वाली थाना पहुंच गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके बेटे ने किडनैप करने आए 6 लोगों को पहचाना है, लेकिन दो को वह नहीं पहचान सका।

.

.

उन्होंने बताया कि घर से कुछ नकदी और आभूषण भी गायब हैं। क्षेत्र में किडनैपिंग की इस घटना से सनसनी फैल गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, रोशनदीन, सदीक, कुकू, विनयामीन उर्फ काकू, शमाउन उर्फ मीनू, आलमदीन व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया गया है। पुलिस इन सबकी लोकेशन ट्रेस कर जल्द गिरफ्तारी के दावे कर रही है। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है।

.

.