PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीटयूशन्स ऑन इनोवेशन एचीवमैंट्स में एचएमवी को परफार्मर इंस्टीटयूट का दर्जा,

HMV Became the Only College of GNDU to be Declared as a Performer Institute in ARIIA Rankings Jalandhar

PTB News शिक्षा : शिक्षा मंत्रालय द्वारा हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर को अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन एचीमैंटस (आरीया) रैंकिंग में परफार्मर इंस्टीटयूट का खिताब दिया गया है। यह खिताब 29 दिसम्बर, 2021 को आयोजित समारोह में घोषित किया गया जिसमें मुख्यातिथि शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार थे।

हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर को इनोवेशन इकोसिस्टम, एंट्रीप्रेन्योरशिप डिवेलपमेंट तथा टीचिंग-लर्निंग प्रक्रिया पर आंका गया तथा परफार्मर इस्टीटयूट बैंड में जगह दी गई। एचएमवी की इस विशेष उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि आज एचएमवी अपने आप में एक ब्रैंड है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ, एलुमनी की कड़ी मेहनत तथा हमारे मार्गदर्शक डीएवी मैनेजमेंट कमेटी व लोकल कमेटी के मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाई है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार इंटरडिसिप्लेनरी कोर्स भी एचएमवी आरंभ करेगी जो छात्राओं की पहली पसंद होंगे। डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने बताया कि 2018 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई तरह का रैंकिंग फ्रेमवर्क आरंभ किया गया है जो कि आरिया (अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीटयूशन्स ऑन इनोवेशन एचीवमैंट) था ताकि इनोवेशन के अनुरूप भारत के शिक्षण संस्थानों की ट्रैकिंग की जा सके। एचएमवी ने पहली बार इसमें भाग लिया तथा परफार्मर ग्रुप में जगह बनाई। एचएमवी की इंस्टीटयूट इनोवेशन काउंसिल इन्क्यूबेशन सैंटर, स्टार्ट अप सैंटर बेहतरीन काम कर रहे हैं।