.
.
HMV Collegiate Senior Secondary School Organised ‘HMV ka Bazaar’
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ ‘शिक्षा’ : छात्राओं को उनकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने एवं उनके जुनून को पंख देने हेतु एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहनवर्धक निर्देशन एवं श्रीमती मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) के योग्य नेतृत्व अधीन ‘एच.एम.वी. का बाजार’ शीर्षक के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ठतापूर्वक किया गया /
.
.
इस अवसर पर उपस्थित मुख्यातिथि डॉ. उज्जवल चुघ (फाउंडर, सी.ई.ओ., आई.एम.ओ.एल.एम. ग्रुप) का स्वागत श्रीमती मीनाक्षी स्याल (स्कूल, कोआर्डिनेटर) ने संस्था की परंपरा के प्रतीक प्लांटर भेंट कर किया / तत्पश्चात् डी.ए.वी. गान के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया /
.
प्रथम सत्र के अधीन डॉ. उज्जवल चुघ द्वारा सेवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने छात्राओं को अपने अंदर छिपी प्रतिभा एवं क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे अपने विचारों को क्रियात्मक रूप प्रदान कर जीवन में सफल हो सकती हैं / सत्र के अंत में उन्होंने छात्राओं को साधारण से असाधारण करने का संदेश देकर उनमें एंटरप्रीन्योरशिप की भावना जाग्रत की /
.
दूसरे सत्र के अन्तर्गत छात्राओं ने अपने विचारों को इनोवेटिव प्रोडक्टस को विभिन्न विज्ञापनों, चार्टस एवं प्रोजैक्टस के माध्यम से प्रदर्शित किया / उनके द्वारा निर्मित परियोजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न उद्योगों जैसे डव, डिटोल, जोमैटो, रॉयल एनफिल्ड आदि की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें कुल 70 परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया एवं 25 विद्यार्थियों द्वारा अपनी विज्ञापन कला को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया गया /
.
डॉ. चुघ ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उपदेशात्मक संदेश में मानवता के गुणों को सर्वोपरि बताते हुए प्रेरित किया / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की एवं बहुमूल्य ज्ञान अर्जित किया / मंच का संचालन ऋचा द्वारा किया गया एवं इस उपलक्ष्य में श्रीमती उपमा गुप्ता, सुश्री सुकृति, श्रीमती वीणा और श्रीमती रेणु वालिया उपस्थित रहीं /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV Collegiate Senior Secondary School Organised ‘HMV ka Bazaar’


































