PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

एच.एम.वी. कम्युनिटी कॉलेज के अंतर्गत करवा रहा स्किल आधारित कोर्स,

HMV Offering Skill Based Community College Courses

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उच्च शिक्षा एवं रोजग़ार में दूरी कम करने के लिए युवा वर्ग को जरुरी स्किल का ज्ञान देना बहुत आवश्यक हो गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की ओर से मानव संसाधन मंत्रालय की कम्युनिटी कॉलेज स्कीम के अंतर्गत एक वर्षीय स्किल आधारित डिप्लोमा कोर्स करवाए जा रहे हैं। एच.एम.वी में कम्युनिटी कॉलेज 2014 से सफलतापूर्वक चल रहा है।

इस स्कीम के अंतर्गत डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मीडिया, डिप्लोमा इन नैनी एंड एल्डर्ली हेल्थ केयर, डिप्लोमा इन आर्गेनिक फार्मिंग, डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, डिप्लोमा इन कम्यूनिकेशन स्किलस, डिप्लोमा इन एपलाइड म्यूजिक एंड डांस, डिप्लोमा इन कुकिंग एंड कैटरिंग मैनेजमेंट तथा एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग के कोर्स करवाए जा रहे हैं। इस कोर्सेज को लड़कियों के लिए रोजग़ार की सम्भावनाओ को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कोर्सेज का पाठ्यक्रम इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ मिलकर जॉब रोल्स के अनुसार तैयार किया गया है जो कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा पारित है। डॉ. सरीन ने बताया कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंडस्ट्री विजिट तथा इंटर्नशिप पर अधिक जोर दिया जाता है ताकि इंडस्ट्री व पाठ्यक्रम में कोई अंतर न रहे। छात्राओं को सेक्टर स्किल कौंसिल द्वारा भी परखा जाता है तथा इसकी सर्टिफिकेशन विश्व भर में मान्य है। कम्युनिटी कॉलेज की कोऑर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने कहा कि यह कोर्स स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत चलाये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि प्लस टू पास किसी भी आयु की महिला/लडक़ी मात्र 1000 रुपये महीना की साधारण फीस के साथ इनमें दाखिला ले सकती है। छात्राओं को अपनी अकादमिक अपग्रेडशन का भी अवसर दिया जाता है। डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के पश्चात वह बी.वॉक. द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकती है। पिछले वर्षों की छात्राओं ने अपने अनुभव सांझे करते हुए कहा कि नेशनल स्तर के विशेषज्ञों द्वारा उन्हें ट्रेनिंग मुहैया करवाई गई थी। अभिभावकों ने भी संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कहा कि संस्थान ने इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ मिलकर बेहतरीन स्किल उपलब्ध करवाया है। पिछले वर्षों की ज्यादातर छात्राओं की प्लेसमेंट हो चुकी है।

Latest News