PTB News

Latest news
डॉ. की पर्ची के बिना नहीं ले सकेंगे अब आप खांसी की दवाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत

होशियारपुर में हुआ बड़ा बस हादसा, सात लोग गंभीर रूप से हुए घायल, मचा हड़कंप,

hoshiarpur news uncontrollable mini bus collided with tree seven people seriously injured Big Accident News

PTB Sad न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर के कस्बा हाजीपुर के पास मिनी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई, जिस कारण चालक सहित बस में सवार सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे अड्डा झीर दी खूही के पास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत बस में से निकाला और सिविल अस्पताल हाजीपुर व मुकेरियां पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

घायलों में से दो तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जब यह हादसा हुआ तो बस में 25 से तीस लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तलवाड़ा से दसूहा जा रही मिनी बस जैसे ही अड्डा झीर दी खूही के पास पहुंची एकाएक बेकाबू हो गई जैसे उसमें कोई टेक्निकली फाल्ट पड़ गया हो।

चालक ने जैसे तैसे बस को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायलों को तुरंत हाजीपुर व मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार शुरु कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना तलवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई व बस के कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

Latest News