.
hyderabad cyberabad gang rape murder case police encounter vrinda grover bjp reactions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ हैदराबाद : हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस में चारों आरोपियों के साथ हुए एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे हैं / सुप्रीम कोर्ट की वकील वृंदा ग्रोवर ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की / उन्होंने कहा कि पुलिस पर मुकदमा दर्ज किया जानिए और पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए / महिला के नाम में कोई भी पुलिस एनकाउंटर करना गलत है /
..
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, ‘एनकाउंटर हमेशा ठीक नहीं होते हैं / इस मामले में पुलिस के दावे के मुताबिक आरोपी बंदूक छीन कर भाग रहे थे / ऐसे में शायद उनका फैसला ठीक है / हमारी मांग थी कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत हम चाहते थे कि स्पीडी जस्टिस हो / पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई होनी चाहिए / आज लोग एनकाउंटर से खुश हैं, लेकिन हमारा संविधान है, कानूनी प्रक्रिया है /
..
इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बलात्कारियों में दहशत पैदा करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीख लेनी चाहिए / मैं जब मुख्यमंत्री थी तब अपनी पार्टी के आरोपी लोगों को भी जेल भेजा था / उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को अपना रवैया बदलना चाहिए / वहीं, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि धन्यवाद हैदराबाद पुलिस, यह बलात्कारियों से निपटने का तरीका है / आशा है अन्य राज्यों की पुलिस आपसे सीख लेगी /
..
हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस में चारों आरोपियों का शुक्रवार सुबह 3 से 6 बजे के बीच एनकाउंटर कर दिया गया है / पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने क्राइम सीन रिक्रिएट के दौरान हमला कर दिया और हथियार छीनकर भागने की कोशिश करने लगे / इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को मार गिराया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
hyderabad cyberabad gang rape murder case police encounter vrinda grover bjp reactions































