PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू हो गया है। सुहावने मौसम के बीच स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने परेड की सलामी ली। इस मौके कैबिनेट मंत्री ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वा व्हीलचेयर भेंट की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं साथ ही सेवा केंद्र शनिवार और रविवार को भी खोले जा रहे हैं। सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने कहा कि हमने टास्क फोर्स तैयार की है, जो गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसके साथ ही हम लोगों की सुविधा के लिए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें एक डॉ. एक फार्मासिस्ट होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम 25 हजार गरीबों के लिए घर बनाएंगे। हमने लोगों की सलाह से बजट तैयार किया है। पेपर लेस बजट तैयार कर हमने मिसाल कायम की है। इसके साथ ही मंत्री ने घर-घर आटा पहुंचाने की वचनबद्धता दोहराई।








































