Innocent Hearts celebrated World Environment Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बोरी मेमोरियल एजुकेशन एंड मैडीकल ट्रस्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे दिशा-एक अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस आनलाइन मनाया गया / इस अवसर पर इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड, कपूरथला रोड एवं इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अलग-अलग गतिविधियां करवाई गई / बच्चों के आयु वर्ग के हिसाब से गतिविधयों का आयोजन किया गया / के.जी.- I के विद्यार्थियों ने पौधारोपण गतिविधि में भाग लिया तथा पौधे लगाते हुए अपनी तस्वीरें विद्यालय के साथ सांझी की /
. .के.जी.-II के विद्यार्थियों ने पेपर बैग बनाकर पर्यावरण बचाओं का संदेश दिया / दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी कविता से संबंधित अलग-अलग प्रॉपस का इस्तेमाल किया / कक्षा तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों ने वेस्ट प्लास्टिक को पुन: उपयोग करके पक्षियों के लिए घर बनाए तथा उनको दाना खिलाने के लिए फूड फीडर भी बनाए /
..
विद्यार्थियों को गर्मी में पक्षियों के देखभाल का महत्त्व समझाते हुए उनसे फूड फीडर तथा वाटर फीडर घर की छतों पर रखवाए। छठीं कक्षा के बच्चों ने बहुत सुंदर पोस्टर बनाकर पर्यावरण दिवस के लिए सुंदर संदेश लिखे / इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशंस द्वारा (प्लांट ए ट्री टू इन्हेल आक्सीजन फ्री) थीम के अंतर्गत ट्री प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया /
. .इसके समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने बेहतर जीवन के लिए घर में ऐसे पौधे लगाए जो आक्सीजन देते हैं / विद्यार्थियों ने पर्यावरण शुद्ध करने के लिए तुलसी, एलोवेरा, स्नेक प्लांट, क्रोटोन एंव स्पाइडर प्लांट भी लगाए / इनोसैंट हाट्र्स के चेयरमैन डा. अनूप बोरी ने बताया कि बोरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज की उन्नति के लिए पूरी तरह से प्रयत्नशील है एवं सबकी सहभागिता से ही पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है / हम सबको प्रतिदिन पर्यावरण की रक्षा में समर्पित रहना चाहिए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Innocent Hearts celebrated World Environment Day































