Webinar on Mindfulness and Well Being in the New Normal at Innocent Hearts
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बोरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट द्वारा महामारी के दौरान बच्चों में बढ़ रही शारीरिक अस्वस्थता तथा मानसिक तनाव को दूर करने के लिए वैबीनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था ‘माइंडफुलनेस एंड वेल बीइंग इन द न्यू नॉरमल’ / इस वैबीनार में लुधियाना से प्रसिद्ध न्यूट्रीशनिस्ट एंड लाइफस्टाइल कोच अन्विता चटवाल, जालन्धर से डा. नूपुर सूद एमबीबीएस एमडी पेडियाट्रिक्स इनोसैंट हाट्र्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं प्रसिद्ध साइकोलॉजिस्ट एवं मास्टर ट्रेनर हिमानी सिंह मित्तल को स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया /
. .मॉडरेटर की भूमिका कल्चरल हेड, मोटिवेशनल स्पीकर, हॉलिस्टिक हीलर ऑफ इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से शर्मिला नाकरा ने निभाई / आमंत्रित वक्ताओं ने वर्तमान समय में बच्चों के लिए अभिभावकों के मन में चल रहे संशयों का निवारण किया / डा. नूपुर सूद ने बताया कि आजकल बच्चों की इंयुनिटी को इस प्रकार बढ़ाया जाए, उनकी हाइपर एक्टिविटीका, मोटापा एवं महामारी की तीसरी लहर से बच्चों को कैसे बचाया जाए, को लेकर अभिभावक चिंतित हैं /
..
डाइटिशियन अन्विता चटवाल ने अभिभावकों को समझाया काफी हद तक बच्चों के खान-पान का असर उनके मानसिक व शारीरिक बदलाव पर पड़ता है इसलिए उन्हें अपने प्रतिदिन के भोजन में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करना अत्यंत आवश्यक है / मनोविज्ञानी हिमानी मित्तल ने बताया कि बच्चों ने मानसिक तनाव को कम करने के लिए उनकी इंयुनिटी को बढ़ाने के लिए एवं उनके स्वभाव में आ रहे बदलावों के लिए
. .हम सबको मिलकर काम करना होगा अभिभावकों को चाहिए कि वह खाने में संतुलन बनाने के लिए साथ-साथ घर के वातावरण को भी खुशनुमा तथा सकारात्मक बनाए / बच्चों के साथ वक्त ज़रूर बिताए तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो पाएगा / आमंत्रित अतिथियों ने अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी जवाब दिए / बैवीनार में अंत में शर्मिला नाकरा ने सभी अभिभावकों एंव आमंत्रित स्पीकर्स का धन्यवाद किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Webinar on Mindfulness and Well Being in the New Normal at Innocent Hearts































