PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने नववर्ष-2022 का किया हर्षोल्लास से स्वागत,

Innocent Hearts College of Education Jalandhar welcomed the New Year 2022 with good merriment and gaiety

PTB News शिक्षा : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने नववर्ष की पूर्व संध्या को ‘ए स्पार्कलिंग हैप्पी न्यू ईयर – 2022’ शीर्षक के साथ मनाया, जिसका थीम था- ‘खुशी इस बात से नहीं मापी जाती कि आप अपने हाथों में क्या रखते हैं बल्कि इससे मापी जाती है कि आप अपने दिल में क्या रखते हैं।

विद्यार्थी-अध्यापकों के बीच रचनात्मकता, कल्पना और भाषा-कौशल को बढ़ाने के लिए, डिजिटल कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, सजावट प्रतियोगिता और भाषा-खेल आयोजित किए गए। पूरे परिसर को रचनात्मक ढंग से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और हरियाली से पूरा परिसर जगमगा रहा था। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना-समारोह के साथ हुआ,

जिसमें सभी ने कोविड -19 और अन्य बीमारियों से मुक्ति के लिए तथा सभी को शांति, समृद्धि, तंदुरुस्ती प्रदान करने के लिए सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना की। कुछ विद्यार्थी-अध्यापकों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले गीतों और स्वरचित कविताओं के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर नववर्ष के लिए कुछ संकल्प भी लिए गए। विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा सुंदर डिजिटल कार्ड बनाए गए और साझा किए गए।

प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह और फैकल्टी मेंबर्स की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ उत्सव जारी रहा। साज-सज्जा प्रतियोगिता में ज्योतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिजिटल कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में साक्षी ठाकुर व विशाली अरोड़ा ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। पूर्वी कालड़ा ने टंग ट्विस्टर्स में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सभी ने एक दूसरे के लिए शांति, सद्भावना, संपूर्णता व समृद्धि की कामना की।