.
.
.
.
.
.
.
.
.
Innocent Hearts Schools Celebrate Prakash Utsav of Sh. Guru Nanak Dev ji
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, केंट जंडियाला रोड तथा रायल वल्र्ड के प्री-प्राइमरी विंग में गुरु नानक देव जी का “गुरु पर्व” बड़ी धूमधाम से मनाया गया / कक्षा अध्यापकों द्वारा गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया /
विद्यार्थियों को बताया गया कि गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस हर वर्ष कार्तिक की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जिसको गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव भी कहा जाता है / बच्चों को उनके महान व्यक्तित्व के बारे जानकारी दी गई / गुरु नानक देव जी के गुरु पर्व से संबंधित निकलने वाली प्रभातफेरियां तथा नगर कीर्तन के बारे भी बच्चों को बताया गया /
उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं बारे भी बताया गया / बच्चे इस मौके पर ‘पांच प्यारों’ की वेशभूषा में सजकर आए / बच्चों द्वारा शब्द गायन भी किया गया / अध्यापकों ने बच्चों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं-‘ईश्वर एक है, जो हर जगह हर प्राणी में वास करता है के बारे में बताया /
इस शुभ अवसर पर डायरैक्टर प्रिंसीपल श्री धीरज बनाती ने गुरु नानक देव जी द्वारा बताई गई शिक्षाओं से बच्चों को परिचित करवाते हुए ‘नाम जपो, किरत करो, वंड छको के सिद्धांत पर चलते हुए उनकी शिक्षाओं का पालन करने के लिए कहा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
Innocent Hearts Schools Celebrate Prakash Utsav of Sh. Guru Nanak Dev ji

































