.
Inter college competitions organized at St. Soldier’s College of Education
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर बना ओवरऑल विजेता,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया / इसमें पंजाबभर से 13 के करीब बीएड कॉलेजों ने भाग लिया / प्रतियोगिता की ओवरआल ट्रॉफी पर गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर ने कब्जा कायम किया / डीएवी कॉलेज अमृतसर फस्र्ट रनरअप और सीटी कॉलेज सेकंड रनरअप रहा /
. .इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब प्रैस क्लब के प्रधान डॉ. लखविंदर सिंह जोहल, ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और प्रो चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित हुए, इन सभी का स्वागत कॉलेज डायरेक्टर डॉ. अलका गुप्ता, कैंपस डॉ. वीनादादा, लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा आदि द्वारा किया गया /
..
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कंपटीशन, गीत, गजल, फोक सांग, बेस्ट ऑफ द वेस्ट, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई / सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों द्वारा प्रस्तुति किये गए भंगड़ा ने सभी का मन मोहा लिया /
.प्रतियोगिताओं के परिणाम:-
– पोस्टर मेकिंग: साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन नवांशहर पहले, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन दूसरे तथा डीएवी कॉलेज अमृतसर एवं श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा /
– बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट: पैराडाइज कॉलेज ऑफ एजुकेशन पहले, सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं शहीद भगत सिंह कॉलेज दूसरे तथा गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डीएवी कॉलेज एवं कमला नेहरू कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा /
.
– फोक सोंग: लायलपुर खालसा कॉलेज की मनदीप कौर ने पहला, एमजीएन कॉलेज की हरप्रीत ने एवं सीटी कॉलेज के जसप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान और संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया /
– गीत गजल: मवरीत कौर ने पहला, ईरियो और हरप्रीत ने दूसरा, निशा और संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Inter college competitions organized at St. Soldier’s College of Education






































