[smartslider3 slider=7].
[smartslider3 slider=8].
international yoga day india punjab jalandhar pm modi
जालंधर में नेताओं से लेकर जिलाधीश ने भी मनाया योग दिवस, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB International Yoga Day न्यूज़ जालंधर / दिल्ली : 21 जून को दुनियाभर में चौथा योग दिवस मनाया जा रहा है / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था /
[smartslider3 slider=9].
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा भारत के लिए एक महान क्षण था, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव आने के मात्र तीन माह के भीतर इसके आयोजन का ऐलान कर दिया / महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को यह ऐलान किया कि 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा /
[smartslider3 slider=10].
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का दुनिया के लगभग सभी देशों ने समर्थन किया और दुनिया के 170 से ज्यादा देशों के लोग 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाते हैं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हैं / पूरे विश्व में इस दिन योग के फायदों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिये योग प्रशिक्षण शिविर, योग प्रतियोगिता और सामूहिक योगाभ्यास किया जाता है /

[smartslider3 slider=11].
चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के देहरादून में हज़ारों लोगों के साथ योग आसन इस समय कर रहे हैं / वहीं उप-राष्ट्रपति मुंबई में और जगह-जगह आम लोगों ने भी योग करते दिखाई दे रहे हैं /
[smartslider3 slider=14].
इसी के साथ देश के अलग-अलग राज्यों में भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है / जालंधर में भी लोगों इस अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया /

[smartslider3 slider=15].
ऐसे में जालंधर के राजनेता पीछे के से रह सकते हैं / इस मौके पर पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के. डी. भंडारी, पूर्व मेयर राकेश राठौर के साथ-साथ जालंधर में अलग-अलग जगहों पर लोगों से लेकर बच्चे-बूढ़े जभी योग करते हुए दिखाई दिए /

[smartslider3 slider=17].
इस अवसर पर जालंधर के जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया और उन्होंने लोगों को योग से होने वाले मानसिक और शारीरिक फायदों के बारे में अपने विचार भी पेश किये /

[smartslider3 slider=18].












