PTB News

Latest news
NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया

आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता,

ivy-world-school-annual-atheletic-meet-2024

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : “खेल में दुनिया को बदलने की ताकत है। इसमें लोगों को इस तरह से एकजुट करने की ताकत जिससे समाज को सुदृढ़ करने की शक्ति होती है । खेल है युवा पीडी को एक नई देश तथा विचारों को दूरदृष्टि प्रदान करने की क्षमता रखता है , खेल सबके अंदर नकारत्मक विचारधारा से सकारत्मक विचारधारा को प्रफुल्लित करने में एक मील का पत्थर साबित होता है ।” नेल्सन मंडेला एथलेटिकिज्म और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए, वासल एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में आइवी वर्ल्ड स्कूल ने अपने छात्रों में साहचर्य की भावना को बढ़ावा देने के लिए 13 फरवरी 2024 को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। खेल दिवस असीमित उत्साह का एक जीवंत साधन है ।

.

.

प्रतिभगियों की जर्सियों के रंगों और स्पष्ट ऊर्जा ने आइवी वर्ल्ड स्कूल में खेल दिवस को एक ऐसा मनोरंजन बना दिया जो सामान्य खिलाड़ी की साधारण सोच से परे था, यह मानवीय क्षमता, एकता और अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने की सरासर खुशी का उत्सव था। खेल दिवस में विभिन्न प्रकार के आयोजन शामिल थे, जिनमें ट्रैक और फील्ड, फ्लैट रेस, रिले रेस, ड्रेस-अप रेस और बाधा दौड़ जैसी व्यक्तिगत तथा सामूहिक चुनौतियाँ शामिल थीं। इस ट्रैक और फील्ड में रोमांचकारी दौड़ें थीं जो जीवन की गतिशीलता और सहनशक्ति के मिश्रण का प्रतीक थीं। युवा एथलीटों ने अपनी स्फूर्ति और लगन का प्रदर्शन करते हुए शक्तिशाली कदमों के साथ विजय पथ की और अग्रसर हुए।

.

.

अध्यक्ष, श्री. के के वासल, अध्यक्ष, श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष, श्रीमती ईना वासल, सीईओ, श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने युवा खिलाडियों में रोमांच और उत्साह का अनुभव किया जो सबके जीवन को एक नया आयाम देने में सहायक सिद्ध होता है । उन्होंने बच्चे के जीवन में खेल के महत्व और बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में इसके महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि यह खेल कौशल, उत्साह और यादों को सहजने का दिन था।

.

.

प्रधानाचार्या जी ने विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया तथा उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल दिवस एक के इस शानदार एवं सफल प्रयास की सराहना की , जिसने युवा एथलीटों में जुनून जगाया और उन्हें अपने खेल के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या जी ने आगे कहा कि आज के युवा प्रतिभागियों की अविश्वसनीय प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन हुआ।

.

.

.