.
.
Ivy World School’s Grand Finish At The Open Swimming Tandarust Punjab District Competition-2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : पंजाब सरकार के द्वारा राज्यस्तरीय ओपन तंदरुस्त तैराकी एवं ऐथलेटिक्स का आयोजन स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में किया गया, जिसमें आईलीग एजुकेशनल ग्रुप के अधीन संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी इस मुकाबले में प्रतिभागी बने, जिसमें आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने तैराकी की प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 22 पदक जीते /
.
.
इस दौरान सभी प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें विशेषरूप से आईवी वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 11 के होनहार विद्यार्थी दयाजोट सिंह ने अपनी कुशलता को दर्शाते हुए तीन गोल्ड तथा दो सिल्वर पदक जीते / सभी प्रतिभागियों ने तन मन की सच्ची मेहनत से सफलता को प्राप्त किया / हर क्षेत्र में प्राप्त किये गए पदकों का विवरण इस प्रकार से है /
.
इस दौरना गोल्ड (3), सिल्वर (17), ब्रोंज (2), सभी पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार से है जिनमें जय शर्मा, समीर ढींगरा, परणदीप सिंह, सनप्रीत सिंह, चंदनप्रीत कौर, रचना शर्मा, अवनि कुमार, पेथिया नडाला, अनिका मुखर्जी, संकीर थनाह, दिलराज कौर, ज्योसना चौधरी /
.
इस प्रकार की अनुपम जीत के विद्यालय के आईलीग एजुकेशन ग्रुप के परमुख्याध्यक्ष श्री के.के. वासल ने इस जीत को सराहा वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए कहा कि जीवन में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का अपना ही महत्व होता है, जिसमें विद्यार्थी के अंदर एक नए प्रकार के आत्मविश्वाश की भावना पैदा होती है और वह अपनी सफलता तथा असफलता से कर्मनिष्ठ होने का सबक ग्रहण करते हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Ivy World School’s Grand Finish At The Open Swimming Tandarust Punjab District Competition-2019


































